spot_img

इस Electric Cycle को 10 पैसे में चलाएं 1KM, जानें कैसे करेंगे बुकिंग

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

kohramlive desk  : महंगाई की मार से सामान्‍य लोग ही नहीं पैसे वाले भी त्रस्‍त हैं। पेट्रोल और डीजल के रोज बढ़ रहे दाम से आने-जाने की परेशानी लगातार बढ़ रही है। छोटे-मोटे काम के लिए बाकइ या फोर ह्वीलर लेकर निकलना अब कठिन हो रहा है। बाज़ार में इलेक्ट्रिक टू व्हीलर और इलेक्ट्रिक साइकिल का विकल्प जरूर है। इसमें कम बिजली की खपत के साथ अच्छी ड्राइविंग रेंज मिल जाती है। महंगाई की समस्‍या को ेखते हुए इलेक्ट्रिक साइकिल वाहन निर्माता कंपनी नाहक मोटर्स ने अपनी 2 नयी इलेक्ट्रिक साइकल्स लांच की हैं। इन्‍हें कंपनी ने गरुणा (Garuda) और जिप्पी (Zippy) नाम दिया है। 10 पैसे के खर्च के साथ इनसे एक किलोमीटर तक की दूरी तय की जा सकती है।

इसे भी पढ़ें :CBSE 10वीं-12वीं के Syllabus में बिग चेंज, 2 बार होंगे दोनों EXAMS

इस प्रकार कर सकते हैं साइकिल की बुकिंग

कंपनी ने साइकिल की बुकिंग के पहले फेज को ग्राहकों के लिए शुरू कर दिया है। ग्राहक इन साइकिलों की बुकिंग कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से 11 जुलाई तक कर सकते हैं। बुकिंग के लिए ग्राहकों को वेबसाइट पर 2,999 रुपये बुकिंग अमाउंट के तौर पर देने होंगे। डिलीवरी 13 अगस्त से शुरू हो सकती है। इसकी जानकारी 13 जुलाई के बाद ग्राहकों को कंपनी देगी।

इसे भी पढ़ें :ठनका गिरने से चार बच्चों की मौत, खेलते हुए गए थे…

एडवांस फीचर्स और नयी तकनीक का इस्‍तेमाल

कंपनी ने अपनी इलेक्अ्रिक साइकलिों में एडवांस फीचर्स और नई तकनीक का इस्तेमाल किया है। नाहक मोटर्स ने इनमें स्वैपेबल बैटरी का इस्तेमाल किया है। इसे मात्र 3 घंटे में फुल चार्ज किया जा सकता है। एक बार के फुल चार्ज में ये साइकल्स 40 किलोमीटर तक की ड्राइविंग रेंज देती हैं। Garuda की कीमत 31,999 रुपये और Zippy की कीमत 33,499 रुपये है।

इसे भी पढ़ें :बाइक और ट्रक की भिड़ंत, हादसे में मां-बेटा घायल

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

खरीदने से पहले जरूर देखें ये 5 धांसू बाइक्स, दाम भी कम…

Kohramlive : अगर आप कोई कीमती बाइक खरीदने का...

शोरूम से बाहर निकलते ही क्यों घट जाती है कार की वैल्यू… जानें

Kohramlive : नई कार खरीदना किसी भी मध्यमवर्गीय परिवार...

चंडीगढ़ में ओला को बड़ा झटका, लाइसेंस सस्पेंड…

Kohramlive : कैब और बाइक टैक्सी सेवा देने वाली...

Citroen eC3X इलेक्ट्रिक कार लॉन्च, खासियत जानें…

Kohramlive : भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती मांग...