Ranchi : रांची के चान्हो में बवाल हो गया। पुलिस और ग्रामीण आमने-सामने हो गई। उग्र ग्रामीणों ने पुलिसकर्मियों पर हमला बोल दिया। बचाव में पुलिस ने लाठियां चटकाई। यह सबकुछ हुआ रांची के चान्हो में जिला प्रशासन द्वारा आयोजित ग्रामसभा में। इसमें दोनों तरफ से लगभग एक दर्जन लोग घायल हुए हैं। घायलों में 5 से ज्यादा पुलिसवाले शामिल हैं। घटना के बाद स्थिति तनावपू्र्ण बनी हुई है। एहतियातन पूरे इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। आसपास के 10 थानों की पुलिस को बुला लिया गया है। SDM खुद संभाले हुये हैं। वह खुद घटना स्थल पर मौजूद हैं और हालात को नियंत्रित करने की कोशिश में जुटे हैं।

दरअसल चान्हो के सिलगाई में एकलव्य विद्यालय का निर्माण होना है, जिसका ग्रामीण लगातार विरोध कर रहे हैं। 15 दिन पहले उग्र ग्रामीणों ने निर्माणाधीन एकलव्य विद्यालय की बाउंड्री को गिरा दिया था। निर्माण स्थल पर मौजूद कई सामानों को भी नुकसान पहुंचाया था। ग्रामीणों के विरोध के बाद स्कूल निर्माण कार्य को रोक दिया गया था। विरोध कर रहे ग्रामीणों का कहना है कि जिस जमीन पर स्कूल का निर्माण कराया जा रहा है, वह अमर शहीद वीर बुधु भगत का स्मारक स्थल है। इस स्थान से शहीद वीर बुधु भगत की आस्था जुड़ी है। सरकार कही भी स्कूल का निर्माण करा ले, मगर यहां स्कूल का निर्माण नहीं होने देंगे।

इसे भी पढ़ें : बहन का सिर किया धड़ से अलग, कटी मुड़ी के साथ ली Selfie…देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : किसी भी हाल में न बिगड़े लॉ एंड ऑर्डर, नक्सलियों-उग्रवादियों पर कसें लगाम : DGP
इसे भी पढ़ें : देवघर डीसी मंजूनाथ भजंत्री को हटाने का आदेश जारी, देखें लेटर
इसे भी पढ़ें : दिसंबर में दो दिन काम नहीं करेंगे बैंककर्मी, जान लें तारीख
इसे भी पढ़ें : सकारात्मक सोच और मजबूत इच्छाशक्ति हो तो कोई भी काम असंभव नहीं : सीएम हेमंत सोरेन
इसे भी पढ़ें : भारत का सीरीज पर कब्जा, चौथे फिरकी पर ऐसे नाचे कीवी














