spot_img

बोकारो में ब’वाल, थानेदार चो’टिल

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Bokaro : बोकारो में बुधवार सुबह हालात उस वक्त बेकाबू हो गये जब सड़क जाम हटाने पहुंची पुलिस पर प्रदर्शनकारियों ने हमला कर दिया। झड़प के दौरान सियालजोरी थानेदार मनीष कुमार बुरी तरह घायल हो गये। सिर पर लाठी लगने से वे बुरी तरह चोटिल हो गये।

रोजगार की मांग पर उग्र हुआ आंदोलन

ये घटना चंदनकियारी प्रखंड के अलकुशा मोड़ की है, जहां झारखंड शोषण मुक्ति उलगुलान मंच वेदांता इलेक्ट्रोस्टील प्लांट में स्थानीय लोगों को रोजगार देने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहा था। बुधवार सुबह ग्रामीणों ने अलकुशा मोड़ पर जाम लगा दिया। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी मनीष कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से जाम हटाने और बातचीत का आश्वासन दिया, लेकिन भीड़ उग्र हो गई।

धक्का-मुक्की से झड़प, फिर लाठी चली

पुलिस जब बातचीत कर रही थी, तभी प्रदर्शनकारियों ने धक्का-मुक्की शुरू कर दी। हालात काबू से बाहर होने पर पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा। इसी अफरातफरी में किसी ने मनीष कुमार के सिर पर लाठी चला दी। खून से लथपथ थाना प्रभारी को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। उनके सिर और हाथ में गंभीर चोटें आई हैं।

थाना प्रभारी बोले: “बातचीत कराना चाहता था, लाठी मार दी”

चोटिल थानेदार मनीष कुमार ने बताया, “हम जाम हटवाने पहुंचे थे। मैंने समझाया कि आपकी बात कंपनी से कराई जायेगी। लेकिन वे नहीं माने। तभी अचानक सिर पर लाठी मारी गई।”इस घटना के बावजूद अलकुशा मोड़ पर आंदोलन अब भी जारी है। पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर डटी हुई है। कुछ प्रदर्शनकारियों के घायल होने की भी खबर है।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

इस शख्स ने चौंकाया अधिकारियों को, सवा करोड़ का सोना मिला बदन के अंदर…

Bihar : नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस अपनी रफ्तार से दिल्ली...

जब कानून खुद पहुंचा गांव की चौपाल…

Chouparan(Krishna Paswan) : न्याय तभी सार्थक होता है, जब...

इस स्कूल में गूंजीं तालियां, मेधावियों के गले में सजे गोल्ड मेडल…

Chouparan(Krishna Paswan) : मेहनत जब मंजिल तक पहुंचती है...

लूट के 1 घंटे के बाद 50 हजार के इनामी बदमाश का एन’काउंटर…

UP : कभी एक मासूम बच्चे की हत्या कर...