MP : मध्य प्रदेश के सीहोर की पाश कॉलोनी दांगी स्टेट में रहने वाले स्वास्थ्य विभाग के स्टोर कीपर केबी वर्मा के घर मंगलवार को आर्थिक अपराध इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो EOW ने दबिश दी। सूत्र बताते हैं कि रेड आय से अधिक संपत्ति को लेकर डाली गई है। EOW के एसपी राजेश मिश्रा ने बताया कि टीम ने दोनों स्थानों पर एक साथ कार्रवाई है। दबिश में करीब 45 लाख रुपए नकदी और 9 लाख रुपए के आभूषण मिले हैं। 22 लाख खाते में मिले है। 23 एलआईसी की पॉलिसियां और जमीन के दस्तावेज भी मिले है।
बैतूल में परचेसिंग देख रहे थे वर्मा
बैतूल में भी सीएमएचओ कार्यालय में पदस्थ स्टोर कीपर कृष्ण वल्लभ वर्मा के आवास पर ईओडब्ल्यू की दबिश से बैतूल स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। मंगलवार सुबह भोपाल से टीम बैतूल पहुंची थी। यहां वर्मा के घर से उन्हें कुछ नकदी मिली। जांच के बाद टीम वर्मा को लेकर सीहोर रवाना हो गई। सीएमएचओ डॉ. एके तिवारी ने बताया कि सीहोर के किसी मामले में शिकायत के बाद ईओडब्ल्यू द्वारा स्टोर कीपर वर्मा के आवास पर कार्रवाई की गई है।
Read More :सपा ने खोला वादों का पिटारा, अखिलेश बोले…
Read More :UP में BJP का मेनिफेस्टो जारी, देखिए वादों के पिटारे से क्या-क्या निकला…
Read More : इंस्ट्रक्टर के 2504 पदों पर निकली भर्ती, जल्द करें आवेदन…
Read More : गुमला की जवान लड़की रांची के हरमू में इस हाल में मिली
Read More : टहलने निकले लोग रह गये हक्का-बक्का, जानें क्यों…
Read More : महाभारत के “भीम” का निधन, ऐसा था जलवा
Read More : “जब कभी भी सुनोगे गीत मेरे”…याद कर जाओगे…देखें वीडियो
Read More : फिर लहूलुहान हुए कई बाल कैदी… देखिये कैसे क्या हुआ
Read More : सदा के लिए खामोश हो गई स्वर सरस्वती, जानिये लता के जीवन की खास बातें…
Read More : पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर आग का गोला बनी कार, जिंदा जले 3 लोग












