Patna : पटना के पॉश बोरिंग रोड इलाके में सोमवार को बैंक ऑफ बड़ौदा की एसके पुरी शाखा के बाहर 18.5 लाख रुपये लूटने की कोशिश नाकाम हो गई। कल्याण ज्वेलर्स के दो कर्मचारी कैश जमा करने पहुंचे थे, तभी पिस्टल से लैस एक बदमाश ने बैग छीनने की कोशिश की। कर्मचारियों ने साहस दिखाते हुये बदमाश से हाथापाई की, इस दौरान उसने गोली चलाई, लेकिन वह दीवार में जा लगी। कर्मचारियों ने पिस्टल छीन ली, जिसके बाद आरोपी हेलमेट छोड़कर फरार हो गया। पूरी वारदात CCTV में कैद हो गई है। पुलिस फुटेज के आधार पर बदमाश की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है। राजधानी के उच्च सुरक्षा वाले इलाके में दिनदहाड़े इस घटना ने कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिये हैं।
अपराधियों पर सख्ती, जनता के बीच भरोसा, SP ने थानेदार को किया सम्मानित…
Hazaribagh : हजारीबाग के बड़कागांव के थानेदार दीपक कुमार...
पुलिस ने स्कूली बच्चों को दिया मंत्र, नशे से दूर रहें, साइबर जाल से बचें…
Ranchi : आज के दौर में जहां एक ओर...
प्राइवेट स्कूलों को 30 जून तक वेबसाइट पर खोलने होंगे सभी राज…
Bihar : अब निजी स्कूलों की मनमानी पर लगाम...
अचानक अस्पताल पहुंचे DC, ड्यूटी से गायब डॉक्टर का वेतन रोका…
Garhwa : गढ़वा के DC पशुपति नाथ मिश्रा जिले...








