spot_img

रॉयल को रॉयल्‍स ने “रॉयल” अंदाज में हराया, बटलर का जोश रहा हाई, देखें…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive Desk : पहले क्‍वालिफायर में गुजरात टाइटंस से मिली हार से उबरकर राजस्‍थान रॉयल्‍स ने शानदार वापसी की। शुक्रवार को खेले गये IPL 2022 के दूसरे क्वालिफायर में राजस्थान ने बेंगलुरु को 7 विकेट से हराकर फाइनल का टिकट कटा लिया है। अब राजस्‍थान का मुकाबला रविवार 29 मई को फाइनल में हार्दिक पंड्या की कप्तानी वाली गुजरात से होगा। संजू सैमसन की कप्‍तानी में राजस्‍थान ने जबरदस्‍त खेल दिखाया। पूरे सीजन में टीम शानदार खेल का प्रदर्शन किया। गेंदबाजी में चहल और बल्‍लेबाजी में बटलर ने तो कमाल कर दिया। हालांकि आज के मुकाबले में चहल नहीं चहक सके, मगर बटलर का जोश आज भी हाई रहा। बटलर ने 66 गेंदों में 106 रनों की ताबड़तोड़ नाबाद पारी खेलकर टीम को फाइनल में पहुंचा दिया।

मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए RCB ने 20 ओवर में 157 रन बनाए। 158 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी राजस्थान की टीम ने 18.1 ओवर में 3विकेट के नुकसान पर 161 रन बनाकर लक्ष्‍य हासिल कर लिया। RR के लिए IPL 2022 में बटलर अबतक 4 शतक लगा चुके हैं। 158 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी राजस्थान की टीम को मैच में शानदार शुरुआत मिली। जोस बटलर और यशस्वी जायसवाल ने पहले विकेट के लिए सिर्फ 31 गेंद में 61 रन जोड़ दिए। यशस्वी 13 गेंद में 21 रन बनाकर जोस हेजलवुड की गेंद पर आउट हुए। वहीं, बटलर ने इस साझेदारी में सिर्फ 18 गेंद में 40 रन बना दिए। RCB के लिए सबसे ज्यादा रन रजत पाटीदार ने बनाए। उन्होंने 42 गेंद में 58 रन की पारी खेली। वहीं, राजस्थान के लिए प्रसिद्ध कृष्णा और मैककॉय ने जोरदार गेंदबाजी करते हुए 3-3 विकेट अपने नाम किए। कृष्णा ने 4 ओवर में सिर्फ 22 रन दिए तो वहीं, मैककॉय के 4 ओवर में बल्लेबाज सिर्फ 23 रन ही बना सके।

Read More :अवैध कोयला खदानों के खिलाफ डीसी और डीएफओ ने की कार्रवाई, देखें…

Read More :चुम्मा मांगने वाला प्रिंसिपल सस्पेंड… देखें

Read More :Breaking : राजधानी के इस विधानसभा क्षेत्र में लगा धारा-144

Read More :वेश्‍यावृति अब अपराध नहीं, सुप्रीम कोर्ट ने क्‍या कहा, जानें…

Read More :प्रिंसिपल सर ने जबरन गेस्‍ट हाउस में रखा, सुनें पी‍ड़िता की जुबानी…‍

Read More :10 लाख चाहिये तो चढ़ाईये 25 हजार का चढ़ावा, डरिये नहीं CCTV है शो-पीस

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

एशियन गेम्स के लिए BCCI ने कर दिया टीम का ऐलान…

Kohramlive : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने 2026 एशियाई...

सुप्रीम कोर्ट से आसाराम को बड़ा झटका…

Kohramlive : नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में उम्रकैद की...

डबल म’र्डर से तहलका…

Deoghar : देवघर के सोनाराठाड़ी प्रखंड की नावाडीह पंचायत में...

रांची में अगले दो दिन पानी की सप्लाई रहेगी बंद… जानें क्यों

Ranchi : राजधानी रांची के करीब 80 फीसदी हिस्से...