डीसी छवि रंजन की अध्यक्षता में आपदा प्रबंधन और मीडिया पर सेमिनार का आयोजन
रांची : आपदा प्रबंधन और मीडिया विषय पर 24 मार्च को डीसी छवि रंजन की अध्यक्षता सेमिनार का आयोजन किया गया। डीसी छवि रंजन ने विभिन्न मीडिया संस्थानों के प्रतिनिधियों के साथ आपदा प्रबंधन पर मीडिया के रोल को लेकर विचार-विमर्श किया। सेमिनार के दौरान अपर समाहर्ता रांची राजेश बरवार भी उपस्थित रहे।
इसे भी पढ़ें : गुमला में कुल्हाड़ी से युवक को काट डाला, मैदान में मिली लाश
सेमिनार में सबसे पहले आपदा प्रबंधन पर मीडिया की भूमिका और जम्मेवारी पर पीपीटी के माध्यम से जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, रांची डॉ प्रभात शंकर ने जानकारी साझा की। मीडिया के प्रतिनिधियों द्वारा भी कोरोना काल के दौरान उनके अनुभव साझा किये गये। आपदा प्रबंधन पर प्रशासन के साथ बेहतर समन्वय के लिए मीडिया प्रतिनिधियों ने अपने सुझाव भी दिये।
इसे भी पढ़ें : इनोवा के अंदर ही बना रखी थी तिजोरी, सोना-चांदी और कैश ढूंढ़ते रह गये अपराधी
कोरोना काल में मीडिया का रुख सराहनीय : डीसी
सेमिनार के दौरान उपायुक्त रांची छवि रंजन ने कहा कि कोरोना आपदा के दौरान मीडिया की भूमिका सराहनीय रही। संक्रमण से बचाव और वैक्सीनेशन के प्रति लोगों को जागरूक करने में मीडिया का रुख सकारात्मक रहा। उन्होंने उम्मीद जतायी कि भविष्य में भी जिला प्रशासन को मीडिया का सहयोग मिलता रहेगा। उपायुक्त ने कहा कि मीडिया के साथ बेहतर समन्वय और प्रयास से कोरोना काल में रांचीवासियों को और जागरूक किया जायेगा, ताकि कोरोना को पूरी तरह से मात दिया जा सके।
डीसी ने लोगों से की अपील
- आपकी सुरक्षा आपके हाथ
- फेस मास्क का करें इस्तेमाल
- सोशल डिस्टेंसिंग का करें अनुपालन
- हाथों को साबुन से धोना रखें याद
- खांसी बुखार या सांस लेने में तकलीफ हो तो डॉक्टर से तुरंत संपर्क करें






