Kohramlive : T20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब लेकर लौटी टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा को महाराष्ट्र विधान भवन में बड़ा सम्मान मिला। दिग्गज क्रिकेटर यशस्वी जायसवाल, सूर्यकुमार यादव एवं शिवम दुबे को भी सम्मानित किया गया। महाराष्ट्र के CM एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फड़नवीस ने भारतीय क्रिकेट टीम को 11 करोड़ रुपये का ईनाम देने का ऐलान किया।
कार्यक्रम में रोहित शर्मा ने मराठी में कहा, “सभी को नमस्कार। CM सर हमें यहां बुलाने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। बहुत अच्छा लगा सबको देखकर। CM सर ने बताया कि ऐसा कार्यक्रम यहां कभी नहीं हुआ है। हमें अच्छा लगा ऐसा कार्यक्रम हमारे लिए हो रहा है। कल जो हमने मुंबई में देखा वो हमारे लिए एक सपने की तरह है। हम वर्ल्ड कप लाने के लिए इतने साल रुके। हमने आखिरी बार 2013 में चैम्पियंस ट्रॉफी जीती थी।” रोहित शर्मा ने कहा, “ये केवल सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे या मेरी वजह से नहीं हुआ। जीत में पूरी टीम का योगदान है। मैं बहुत सौभाग्यशाली हूं जो ऐसी टीम मुझे मिली। ये सभी सॉलिड प्लेयर्स थे।” रोहित ने मजाकिया अंदाज में कहा, “सूर्यकुमार यादव ने भी बताया कि उसके हाथ में कैच बैठ गया। अच्छा हुआ वह बैठ गया नहीं तो मैंने उसको बैठा दिया होता।” साउथ अफ्रीका के खिलाफ फाइनल में सूर्यकुमार यादव ने डेविड मिलन का बेहतरीन कैच लपका था। आखिरी ओवर की पहली गेंद पर पकड़े गये इस कैच ने मैच का रुख बदल दिया और भारतीय टीम ने 7 रन से फाइनल मैच को अपने नाम किया।
Mumbai, Maharashtra: World champion Indian cricket team welcomed by CM Eknath Shinde at Varsha Niwas pic.twitter.com/bTqTGjp9Z3
— IANS (@ians_india) July 5, 2024
इसे भी पढ़ें :रांची आ रही राजधानी ट्रेन को बीच में रोका, मची अफरा-तफरी… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :महीने के पहले दिन ही सस्ता हुआ सिलेंडर… जानें कितना
इसे भी पढ़ें :पाकिस्तानी से हथियार मंगा, सलमान की कार पर हमले की प्लानिंग… जानें कौन
इसे भी पढ़ें :सुबह से हो रहे मतदान, अब तक कहां-कितनी वोटिंग… जानें
इसे भी पढ़ें :चुनाव आचार संहिता खत्म
इसे भी पढ़ें :डॉ भारती के 27 लाख रुपये गटक गये बेईमान बाप और बेटी
इसे भी पढ़ें :राजधानी में मा’रधाड़ और फा’यरिंग, खू’नी जंग में 8 चले गये अंदर
इसे भी पढ़ें :दो प्यार करने वाले लटके हालत में मिले
इसे भी पढ़ें :कल्पना सोरेन ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट, क्या लिख गई… जानें
इसे भी पढ़ें :ASI को गो’ली मारने के बाद पूरी रात राइफल लेकर घूमता रहा, फिर…
इसे भी पढ़ें :चुनाव आचार संहिता खत्म








