रोहिणी–तेजप्रताप के बयानों ने लालू परिवार को हिलाया…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Bihar : बिहार की सियासी फिजा इन दिनों जमाने वाली ठंड के बीच भी गरम है। कारण, लालू प्रसाद यादव के परिवार से उठी आवाज और उस आवाज को मिली उनके बड़े बेटे तेज प्रताप यादव की खुली हामी। रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया पर ऐसा हमला बोला कि राजनीतिक गलियारों में मानो चूल्हा जल गया। आज तेज प्रताप की प्रतिक्रिया ने उस आग में और हवा डाल दी है। रोहिणी आचार्य ने हाल ही में राजद के कुछ करीबी लोगों पर दुर्व्यवहार और अपमान का गंभीर आरोप लगाते हुये सुरक्षा की मांग की थी। उन्होंने यह भी कहा कि घर और पार्टी के कई लोग सब देखते रहे, पर किसी ने तेजस्वी के खिलाफ आवाज नहीं उठाई। नतीजा, रोहिणी ने पार्टी और परिवार दोनों से नाता तोड़ दिया। इस पारिवारिक भूचाल ने बिहार की सियासत में तूफान खड़ा कर दिया। इधर तेजस्वी यादव मीडिया से दूरी बनाते दिखाई दिये। वहीं, तेज प्रताप यादव पहले भी बहन के अपमान पर बमक कर ये बोले, “जो मेरी बहन का अपमान करेगा, उस पर कृष्ण का सुदर्शन चक्र चलेगा।” तेज प्रताप ने एक बार फिर बहन के पक्ष में आवाज बुलंद की, उन्होंने कहा अगर मेरी बहन सुरक्षा चाहती है तो सरकार तुरंत दे। बहन का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने आगे कहा, “स्थिति इतनी चिंताजनक है कि मैं खुद भी यहां सुरक्षित महसूस नहीं करता।”

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

CM शुभेंदु अधिकारी का बड़ा फैसला, प्रिंसिपल पर मुकदमे की मंजूरी…

Kohramlive : पश्चिम बंगाल में चर्चित आरजी कर मेडिकल...

जनता दरबार में दिव्यांग बेटे की आंखों में उतर आई खुशी…

Ranchi : रांची समाहरणालय में सोमवार को लगे जनता...

मोबाइल पर आती थी धमकी, फिर धरा गया सिरफिरा…

Hazaribagh : हजारीबाग के बड़कागांव में पिछले कई दिनों...

Paytm का नया ‘Pocket Money’ फीचर लॉन्च, कंट्रोल रहेगा मम्मी-पापा के पास…

Kohramlive : घर में अक्सर एक आवाज गूंजती है, ...

हरिद्वार से लौट रहा था शार्प शूटर, टोल प्लाजा पर धरा गया…

West Bengal : पश्चिम बंगाल में हुये चर्चित चंद्रनाथ...