नई दिल्ली: पति राबर्ट वाड्रा के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने सुरक्षा के मद्देनजर अपना असम का चुनावी दौरा रद्द कर दिया है। उन्होंने खुद को होम आइसोलेट कर लिया है।
सोशल मीडिया पर दी जानकारी
प्रियंका गांधी ने खुद को होम आइसोलेट करने की जानकारी सोशल मीडिया पर दी है। लिखा है कि हाल में कोरोना संक्रमण के संपर्क में आने के चलते मुझे अपना असम दौरा रद्द करना पड़ रहा है। मेरी कल की रिपोर्ट निगेटिव आई है, फिर भी डॉक्टरों की सलाह पर मैं अगले कुछ दिनों तक आइसोलेशन में रहूंगी।
आज तीन जगह थी चुनावी सभा
प्रियंका गांधी की शुक्रवार को असम में तीन रैलियां थीं। पहली रैली गोलपारा ईस्ट, दूसरी गोलकगंज और तीसरी सारूखेत्री में होने वाली थी। सभी को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है।
इसे भी पढ़ें :पुलवामा में सुरक्षाबलों ने 3 आतंकियों को किया ढेर
इसे भी पढ़ें :Sachin Tendulkar अस्पताल में भर्ती, Tweet कर लिखी ये बात…










