GARHWA: गढ़वा के सड़कों की दुर्दशा समाप्त होने वाली है। गढ़वा चिनिया पथ का मजबूती करण, राइडिंग क्वालिटी में सुधार कार्य किया जाएगा। साथ ही जिला मुख्यालय की सात अन्य सड़कें भी चकाचक होंगे। इन सभी सड़कों का मजबूतीकरण, राइडिंग क्वालिटी में सुधार कार्य पीडब्ल्यूडी द्वारा किया जाएगा। इसके लिए झारखंड सरकार ने प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर दी है। गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के प्रयास से इस कार्य की स्वीकृति प्रदान की गई है।
जानकारी देते हुए मंत्री ने बताया कि जिले की सड़कें काफी खस्ताहाल में है। इन सभी का सुधार के लिए वे लगातार प्रयासरत हैं। इस प्रयास के तहत अब तक मंझियाव से सुंडीपुर पथ, भंडरिया से गोदरमाना पथ तथा गढ़वा चिनिया पथ का मजबूती करण राइडिंग क्वालिटी में सुधार कार्य की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर दी गई है।
इसके साथ – साथ गढ़वा जिला मुख्यालय की सात सड़कें पहला एनएच 75 से डीसी, डीडीसी, एसडीएम आवास व स्टाफ क्वार्टर तक, दूसरा एनएच 75 से समाहरणालय तक, तीसरा एनएच 75 से बालिका उच्च विद्यालय होते हुए गढ़देवी मंदिर एवं सरस्वती नदी होते हुए बाजार समिति तक, चौथा मिनी बस स्टैंड दानरो नदी पुल के नजदीक से एनएच 75 तक, पाचवां मारुति शोरूम से नवादा मोड़ भाया बिशुनपुर तक, छठा एनएच 75 से चिनिया रोड तथा सातवां सड़क सहिजना मोड़ लक्ष्मी मार्केट से करमडीह पुल तक राइडिंग क्वालिटी में सुधार का कार्य किया जाएगा। सरकार की ओर से इन सभी पथों की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। जल्द ही निविदा का कार्य पूर्ण कर कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। मंत्री ने कहा कि जिले की सभी सड़कों को बेहतर एवं गुणवत्ता युक्त बनाया जाएगा। इसके लिए वे लगातार प्रयासरत हैं।
इसे भी पढ़ें : बेवा चाची ने कान में फूंक क्या मारी, निपटा डाला पत्नी को, देखें वीडियो…
इसे भी पढ़ें : हाईवे पर दिखा खौफनाक नजारा, देखें सीसीटीवी फुटेज
इसे भी पढ़ें : आसनसोल से घुसा था शक्तिशाली बारूद, देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : CBSE ने जारी की 10TH टर्म-1 सोशल साइंस के लिए आंसर-की, ऐसे करें चेक
इसे भी पढ़ें : भतीजे के प्यार का ऐसा चढ़ा नशा कि पति को दे दी खौफनाक मौत
इसे भी पढ़ें : OMICRON को लेकर झारखंड सरकार का GUIDELINE जारी, जानिये क्या है जरूरी
इसे भी पढ़ें : नन्हे हत्याकांड : प्रिंस खान के फार्म हॉउस से शूटर समेत 7 गिरफ्तार
इसे भी पढ़ें : चाची के इश्क में कर दिया पत्नी का खून…
इसे भी पढ़ें : BIG BREAKING EXCLUSIVE : हर बिकाऊ का बेहतर खरीददार कोयला माफिया प्रशांत प्रधान गिरफ्तार
इसे भी पढ़ें :एडमिरल आर हरि कुमार के हाथ नौ सेना की कमान
इसे भी पढ़ें :कोरोना के नए स्ट्रेन ने बढ़ाई चिंता, UK ने 6 देशों के लिए उड़ानें रद्द की
इसे भी पढ़ें :आपस में भिड़े बीजेपी और आरजेडी विधायक, गाली-गलौज के बाद जो हुआ…
इसे भी पढ़ें :रेलवे में इन पदों पर बिना परीक्षा मिलेगी नौकरी, 10वीं पास करें अप्लाई
इसे भी पढ़ें :ऑफिसर के पदों पर निकली VACANCY, 34 हजार तक मिलेगी सैलरी






