Delhi : दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने पूर्वी दिल्ली के कोंडली में मेगा रोड शो किया। जिसके बाद उनकी राजनीति में एंट्री हो गई है। यह उनका पहला रोड शो है। सुनीता केजरीवाल ने पूर्वी दिल्ली से आप के लोकसभा उम्मीदवार कुलदीप कुमार के समर्थन में कोंडली इलाके में रोड शो किया। सुनीता केजरीवाल ने कहा कि ये देश तानाशाही की ओर जा रहा है। इस देश को बचा लीजिये। 25 मई को वोटिंग का दिन है। आप लोग वोट देने जायें, उस दिन तानाशाही के खिलाफ वोट दें। उन्होंने जेल का जवाब वोट से का नारा भी लगाया। सुनीता केजरीवाल के रोड शो से पहले दिल्ली मंत्री गोपाल राय ने मीडिया से कहा कि आज से शुरुआत हो रही है। हम लोग रोड शो के जरिये दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल का मैसेज जनता तक पहुंचायेंगे। आतिशी ने कहा कि लोकसभा चुनाव की घोषणा के तुरंत बाद केंद्र सरकार ने ED की मदद से मुख्यमंत्री को गिरफ्तार कर लिया। भाजपा ने चुनाव में हार के डर के कारण ये कार्रवाई की। भाजपा नहीं चाहती थी कि केजरीवाल चुनावी मैदान में उतरें, लेकिन मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी के बाद भाजपा को नुकसान हुआ है। दिल्ली-पंजाब के साथ दूसरे हिस्सों में जनता मुख्यमंत्री के समर्थन में आई है।
इसे भी पढ़ें :Meesho का एग्जीक्यूटिव बन खाते से उड़ा लिया माल, CID ने निकाली हेकड़ी
इसे भी पढ़ें :हेमंत सोरेन चाचा के अंतिम संस्कार में नहीं हो सके शामिल, याचिका खारिज
इसे भी पढ़ें :ALERT : रांची में दो डॉक्टर सहित छह किये गये क्वारंटाइन… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :पूर्व सांसद रामटहल चौधरी ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा, बोल गये बड़ी बात… जानें
इसे भी पढ़ें :घर से निकलने से पहले जान लें पेट्रोल-डीजल के अपडेटेड दाम…
इसे भी पढ़ें :अलग-अलग शहरों के छात्रों को एक मंच पर मिला सम्मान… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :CM केजरीवाल के निजी सचिव टर्मिनेट… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :झारखंड के इन जिलों में आज बारिश…











