spot_img
spot_img
spot_img

ALERT : रांची में दो डॉक्टर सहित छह किये गये क्वारंटाइन… जानें क्यों

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : राजधानी रांची के होटवार इलाके में बर्ड फ्लू (H5N1) फैलने की फैली खबर के बाद प्रशासन ने इससे निपटने की पूरी तैयारी कर ली है। प्रभावित इलाके क्षेत्रीय कुक्कुट प्रक्षेत्र होटवार में है। एहतियात के तौर पर वहां के दो डॉक्टरों समेत छह लोगों को क्वारंटाइन किया गया है। कुक्कुट प्रक्षेत्र के आसपास के इलाके को कंटोनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है। इस बाबत प्रक्षेत्र के डॉ. गणेश ने बताया कि प्रतिबंधित जोन के एक किमी के रेडियस में मुर्गी, बत्तख और अंडों को जब्त कर नष्ट किया जा रहा है। साथ ही लोगों को अलर्ट किया गया है। उन्होंने बताया कि बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद दिल्ली से विशेषज्ञों की टीम रांची आयी थी। टीम ने बर्ड फ्लू के नमूने एकत्रित किए हैं, जिसकी जांच की जायेगी। संक्रमण शहर के दूसरे इलाकों में ना फैले इसके लिए जरूरी इंतजाम किए जा रहे हैं।

दिल्ली से आयी केंद्रीय जांच टीम के प्रमुख डॉ. रजनीश गुप्ता ने शनिवार को पत्रकारों को बताया कि होटवार के एक किमी के इलाके में अंडे, मुर्गी और बत्तख की बिक्री पर रोक लगा दिया गया है। यह रोक तब तक जारी रहेगी जब तक कि स्पष्ट नहीं हो जाता कि बर्ड फ्लू के वायरस खत्म हो गए हैं। डॉ रजनीश गुप्ता ने लोगों से आग्रह किया है कि बर्ड फ्लू की वजह से ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है। बस सावधानी बरतने की जरूरत है, जिन लोगों के घरों आसपास मुर्गी पालन किया जाता है, उन्हें अलर्ट रहने की जरूरत है। यदि उन्हें तेज बुखार, गले में खराश, सर्दी-जुकाम, बदन दर्द, भूख में कमी जैसे लक्षण होते हैं, तो तुरंत डॉक्टर से मिलना चाहिए।

इसे भी पढ़ें :घर से निकलने से पहले जान लें पेट्रोल-डीजल के अपडेटेड दाम…

इसे भी पढ़ें :अलग-अलग शहरों के छात्रों को एक मंच पर मिला सम्मान… जानें क्यों

इसे भी पढ़ें :CM केजरीवाल के निजी सचिव टर्मिनेट… जानें क्यों

इसे भी पढ़ें :झारखंड के इन जिलों में आज बारिश…

इसे भी पढ़ें :साथ जीने-मरने की कसमे खाई, फिर…

इसे भी पढ़ें :CM चंपई बोले बराकर नदी पर बनेगा पुल, दूरी हो जायेगी आधी…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

खान सर के कोचिंग में उठने लगा अचानक धुआं, मचा तहलका…

Patna : राजधानी पटना के मुसल्लहपुर में गुरुवार को...

मां बोली, अगर बेटी दोषी है तो उसी खाई में फेंक दो…

Kohramlive : कारोबारी केतन अग्रवाल हत्याकांड में पहली बार...

बिहार में 1 रुपये में जमीन, 100 करोड़ तक अनुदान…

Patna : कभी देश के चीनी मानचित्र पर अपनी...

सरकार ने LPG से हटाईं सभी पाबंदियां, सप्लाई पर दी 50% छूट…

Kohramlive : देश में LPG आपूर्ति को लेकर सुकून...

गुरुजनों के सम्मान और नये शिक्षकों से सजे यह यादगार पल…

Ormanjhi(Kuldeep Tiwari) : शिक्षा की अलख जगाने वाले गुरुजनों...