spot_img

पूर्व सांसद रामटहल चौधरी ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा, बोल गये बड़ी बात… जानें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : पूर्व सांसद रामटहल चौधरी ने आज यानी शनिवार को कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया। रांची लोकसभा सीट से टिकट नहीं मिलने के चलते वे पार्टी से नाराज चल रहे थे। रांची प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में रामटहल चौधरी ने यह जानकारी साझा की। उन्होंने मीडिया से कहा कि वे झंडा लेकर समर्थन करने नहीं आए थे। इसलिए पार्टी छोड़ने का फैसला किया है। चौधरी ने बीते 28 मार्च को कांग्रेस पार्टी का दमन थामा था।

चौधरी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में शामिल कराने के लिए सभी प्रक्रिया पूरी की गयी थी। कांग्रेस की ओर बायोडाटा मांगा गया। इसके बाद झारखंड के प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने उन्हें कांग्रेस में शामिल कराया। गुलाम अहमद मीर ने कहा था कि राहुल गांधी का कहना है कि जिसकी जितनी भागीदारी उसकी उतनी हिस्सेदारी। आप सभी मामलों में फिट बैठते हैं। आपको रांची लोकसभा सीट से टिकट दिया जाएगा। इसके बाद उम्मीदवार की घोषणा के लिए भी लंबा समय लिया। जब टिकट की घोषणा हुई तो वो सबके सामने है।

चौधरी ने कहा कि पिछले पांच सालों में भाजपा का दरवाजा नहीं खटखटाया है। उन्होंने फिलहाल निर्दलीय या किसी अन्य पार्टी से चुनाव लड़ने से इनकार किया। साथ ही कहा कि करीबियों से विचार-विमर्श के बाद आगे की रणनीति तय करेंगे। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने उन्हें ऑफर दिया था। उस समय वह भी INDIA गटबंधन में थे। रांची से सीट देने की भी बात भी कही थी।

इसे भी पढ़ें :उम्र के इस पड़ाव में भी अपना हक नहीं खोई…

इसे भी पढ़ें :हेमंत सोरेन की याचिका पर SC में होगी सुनवाई… जानें कब

इसे भी पढ़ें :गृह मंत्री से मिलने के बाद गोविंदा ने किया ये पोस्ट…

इसे भी पढ़ें :बिजली विभाग में 156 वैकेंसी, आज है लास्ट डेट

इसे भी पढ़ें :मेटा का बड़ा बयान,भारत में बंद हो जायेगा Whatsapp, अगर…

इसे भी पढ़ें :हीट वेव की चपेट में झारखंड, इन जिलों के लोग रहे सतर्क…

इसे भी पढ़ें :रेंजर का बेटा निकला बड़का ठग, लगाता था कम, कमाता था करोड़ों… देखें वीडियो

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

फोन पर प्रेमी देता रहा आदेश, बहू करती रही क’त्ल…

Deoghar : देवघर के सोनारायठाड़ी थाना क्षेत्र के उपर...

JAC को मिला नया सचिव, कई जिलों में बदले DEO… देखें लिस्ट

Ranchi : झारखंड के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग...

WhatsApp के इस फीचर पर सरकार सख्त, Meta को नोटिस

Kohramlive : बिना मोबाइल नंबर साझा किये चैटिंग की...

पहली बार रांची में होगा डूरंड कप, इस रोज से मुकाबले…

Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची पहली बार डूरंड...

CM हेमंत सोरेन से मिले चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधि, दिया न्योता

Ranchi : CM हेमंत सोरेन से बुधवार को कांके...