पलामू : जिले के हरिहरगंज थाना क्षेत्र में हुए दुर्घटना में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। एक बेकाबू ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। वहीं बाइक सवार को टक्कर मारने के बाद ट्रेलर एक घर में जा घुसा। इस दुर्घटना में ट्रेलर के केबिन में दबकर ट्रक चालक और खलासी की भी मौत हो गई। दुर्घटना हरिहरगंज थाना क्षेत्र के कौवाखोह गांव के रजवार मोड़ के पास NH-98 पर हुआ।
Read More : बिहार में शादी पर रोक नहीं, DJ पर बैन… जानिये बिहार का नया Guideline
लोहे का गार्डर लोड कर ट्रेलर मेदिनीनगर की ओर से तेज गति से आ रहा था और इसी दौरान वह अनियंत्रित होकर सड़क पर सामने से जा रहे बाइक सवार तीन लोगों को टक्कर मारता हुआ रोड किनारे स्थित एक खाली घर में घुस गया। हादसे के बाद ड्राइवर व खलासी का शव ट्रेलर के केबिन में फंस गया। जबकि बाइक सवार दो लोगों की भी मौत हो गई। वहीं एक गंभीर रूप से घायल है।
Read More : फंदे पर झूलती मिली महिला थाना प्रभारी की लाश, पुलिस महकमे में हड़कंप
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, धर्मेंद्र भुईयां (23) बाइक से धनंजय भुईयां और उसकी पत्नी जयंति देवी को लेकर तुरकाडीह नौडीहा आ रहा था। इसी बीच सामने से आ रहा ट्रेलर अनियंत्रित हो गया और अपनी साइड को छोड़ बाइक में टक्कर मारते हुए गणेशी यादव के खाली घर में जा घुसा। ट्रेलर की टक्कर से धर्मेंद्र भुईयां की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक की मौत अस्पताल में हुई।
Read More : Big Breaking : IPL 2021 सस्पेंड, BCCI ने लिया फैसला










