spot_img

NEET में गढ़वा SDO के बेटे ने मारी बाजी…

Date:

spot_img
spot_img

Garhwa(Nityanand Dubey) : राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) में झारखंड के ज्ञानेंद्र गर्व ने अखिल भारतीय स्तर पर 676वीं रैंक (AIR 676) हासिल की है। ज्ञानेंद्र वर्तमान में गढ़वा के SDO के पुत्र हैं और मूल रूप से रांची के रहने वाले हैं। ज्ञानेंद्र ने रांची के DAV श्यामली से इंटरमीडिएट (विज्ञान) में 99 प्रतिशत अंक हासिल किये थे। इसके बाद उन्होंने रांची के आकाश इंस्टीट्यूट से NEET की तैयारी की।

अपनी सफलता का श्रेय उन्होंने माता-पिता और शिक्षकों को दिया। उन्होंने कहा कि पिता की व्यस्त प्रशासनिक जिम्मेदारियों के बावजूद परिवार ने हर कदम पर उनका साथ दिया और शिक्षकों के मार्गदर्शन ने सही दिशा दिखाई। ज्ञानेंद्र ने कहा कि उनका लक्ष्य केवल डॉक्टर बनना नहीं, बल्कि जरूरतमंद लोगों की सेवा करना है। उन्होंने बताया कि पिता के प्रशासनिक जीवन के कारण समाज की समस्याओं को करीब से देखने का मौका मिला, जिसने उन्हें चिकित्सा क्षेत्र में सेवा का संकल्प दिया। ज्ञानेंद्र की इस उपलब्धि पर गढ़वा और हजारीबाग के प्रशासनिक अधिकारियों, शिक्षकों और लोगों ने खुशी जताई और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनायें दीं।

इसे भी पढ़ें : 25 लाख का इनामी ‘टाइगर’ आया शिकंजे में…

इसे भी पढ़ें : कर्ज वसूली को लेकर RBI के नये नियम… जानें क्या

इसे भी पढ़ें : “नाम के आगे डॉक्टर लिखने का कोई हक नहीं”, सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी

इसे भी पढ़ें : ‘बोल बम’ से पहले रेलवे फुल अलर्ट, बढ़ेगी ट्रेनें, खुलेंगे नये टिकट काउंटर…

इसे भी पढ़ें : झारखंड में फिर बरसेंगे मेघ, इन चार जिलों में भारी बारिश…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

नवोदय विद्यालय पर फूटा गुस्सा, क्या हुआ… देखें

Dhanbad : धनबाद के निरसा के बेनागड़िया स्थित जवाहर...

‘जिंदा बच्चे को निगल गया’, देखें रूह कंपा देने वाला वीडियो…

UP : उत्तर प्रदेश के बहराइच से दिल दहला...

PM बोले आज का दिन ऐतिहासिक, देश को मिली पहली…

Kohramlive : PM नरेंद्र मोदी ने जींद-सोनीपत के बीच...

25 लाख का इनामी ‘टाइगर’ आया शिकंजे में…

Giridih : गिरिडीह पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।...

कर्ज वसूली को लेकर RBI के नये नियम… जानें क्या

Kohramlive : RBI ने कर्ज वसूली को लेकर नये...