Kohramlive : PM नरेंद्र मोदी ने जींद-सोनीपत के बीच देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि यह केवल हरियाणा नहीं, पूरे देश के लिये ऐतिहासिक दिन है। PM ने कहा कि भविष्य में हाइड्रोजन ट्रेन का जिक्र होगा तो जींद और हरियाणा का नाम भी याद किया जायेगा। उन्होंने बताया कि भारत की यह हाइड्रोजन ट्रेन दुनिया की सबसे लंबी और सबसे शक्तिशाली हाइड्रोजन यात्री ट्रेन है। ट्रेन में 10 कोच हैं और इसकी क्षमता 3,200 हॉर्सपावर है। यह पूरी तरह ‘मेक इन इंडिया’ का उदाहरण है। उन्होंने रेलवे के आधुनिकीकरण का भी जिक्र किया। कहा कि अब देश का लगभग पूरा रेल नेटवर्क विद्युतीकृत हो चुका है। हरियाणा में रेलवे का 100 फीसदी विद्युतीकरण पूरा होने की बात भी कही। PM ने लोगों से स्वच्छता को जन आंदोलन बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि हर नागरिक गंदगी नहीं फैलाने का संकल्प ले। मौके पर PM ने हरियाणा के खिलाड़ियों की सराहना की। 2032 और 2036 ओलंपिक को लक्ष्य बनाकर तैयारी करने की अपील की। उन्होंने राज्य की पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया की भी तारीफ की। किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का भी उल्लेख किया। इस दौरान PM ने हरियाणा को ₹14,700 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात दी। इनमें सड़क, रेलवे, स्वास्थ्य, शिक्षा और बुनियादी ढांचे से जुड़ी कई परियोजनायें शामिल हैं। उन्होंने कहा कि सरकार आधुनिक तकनीक और आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य पर लगातार काम कर रही है।
इसे भी पढ़ें : NEET में गढ़वा SDO के बेटे ने मारी बाजी…
इसे भी पढ़ें : 25 लाख का इनामी ‘टाइगर’ आया शिकंजे में…
इसे भी पढ़ें : कर्ज वसूली को लेकर RBI के नये नियम… जानें क्या
इसे भी पढ़ें : “नाम के आगे डॉक्टर लिखने का कोई हक नहीं”, सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी
इसे भी पढ़ें : ‘बोल बम’ से पहले रेलवे फुल अलर्ट, बढ़ेगी ट्रेनें, खुलेंगे नये टिकट काउंटर…








