Kohramlive : भारत मंडपम में आयोजित भारत टेक्स 2026 के समापन दिवस पर झारखंड के उद्योग सचिव अरवा राजकमल ने झारखंड पवेलियन का दौरा किया। उन्होंने राज्य के जीआई टैग उत्पादों, तसर सिल्क, हस्तकरघा और जनजातीय हस्तशिल्प का अवलोकन किया।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य पारंपरिक उत्पादों को वैश्विक बाजार से जोड़ना और स्थानीय कारीगरों व MSME को नये व्यापारिक अवसर उपलब्ध कराना है। झारखंड पवेलियन में प्रदर्शित तसर सिल्क से बने परिधान, स्टोल, स्कार्फ और गृह सज्जा उत्पादों को खरीदारों ने सराहा। झारखंड देश के प्रमुख तसर उत्पादक राज्यों में शामिल है और इससे हजारों ग्रामीण व आदिवासी परिवार जुड़े हैं।
उद्योग सचिव ने कहा कि सरकार GI टैग उत्पादों, तसर, बांस आधारित उद्योग और जनजातीय कला को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचाने के लिए लगातार काम कर रही है। भारत टेक्स 2026 में 120 से अधिक देशों के खरीदार और प्रतिनिधि शामिल हुये। इस आयोजन ने झारखंड के MSME, स्वयं सहायता समूहों, बुनकरों और महिला उद्यमियों को नये कारोबारी संपर्क बनाने और निर्यात बढ़ाने का अवसर दिया। झारखंड पवेलियन ने राज्य की पारंपरिक शिल्प और वस्त्र विरासत को वैश्विक मंच पर प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया और स्थानीय कारीगरों के लिए नये व्यापारिक अवसरों की संभावनाओं को मजबूत किया।



इसे भी पढ़ें : 5 IPS अफसर इधर से उधर… देखें लिस्ट
इसे भी पढ़ें : RJD सुप्रीमो की बिगड़ी तबीयत, IGIMS में भर्ती
इसे भी पढ़ें : बहला-फुसलाकर मासूम का अगवा, फिरौती, पुलिस की ताबड़तोड़ रेड… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : नवोदय विद्यालय पर फूटा गुस्सा, क्या हुआ… देखें
इसे भी पढ़ें : ‘जिंदा बच्चे को निगल गया’, देखें रूह कंपा देने वाला वीडियो…








