Kohramlive Desk : ऋषभ पंत बेंगलुरु पहुंच गए हैं। वहां उन्होंने अपनी टीम दिल्ली कैपिटल्स के ट्रेनिंग सेशन के दौरान साथियों का हौसला बढ़ाया। दिल्ली कैपिटल्स की टीम मौजूदा सीजन में चार मैच हार चुकी है। उसे पहली जीत का इंतजार है। वह अंक तालिका में सबसे नीचे 10वें पायदान पर है। दिल्ली का अगला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) से शनिवार (15 अप्रैल) को है। दोनों टीमें आरसीबी के होमग्राउंड एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आमने-सामने होंगी। इस सीजन में ऋषभ पंत चोट के कारण नहीं खेल रहे हैं। उनके स्थान पर डेविड वॉर्नर टीम की कप्तानी कर रहे हैं। दिल्ली कैपिटल्स को सीजन में पहली जीत की तलाश है। इससे पहले ऋषभ पंत चार अप्रैल को गुजरात के खिलाफ मैच देखने के लिए दिल्ली के होमग्राउंड अरुण जेटली स्टेडियम में नजर आए थे।
बता दें कि इन तस्वीरों में पंत दिल्ली टीम के ट्रेनिंग सेशन के दौरान खिलाड़ियों से बातचीत करते हुए नजर आए। अक्षर पटेल को इन तस्वीरों में हाथ में ड्रिंक लिए देखा जा रहा है। बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स ने पहले मैच में लखनऊ जायटंस, दूसरे मैच में गुजरात टाइटंस, तीसरे मैच में राजस्थान रॉयल्स और चौथे मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ करारी हार का सामना किया है।
Look who made a visit to the @DelhiCapitals training here in Bengaluru 😃
Hello there @RishabhPant17 👋#TATAIPL | #RCBvDC pic.twitter.com/HOFjs8J9Iu
— IndianPremierLeague (@IPL) April 14, 2023
पिछले साल दिसंबर महीने के अंत में पंत की कार डिवाइडर से टकरा गई थी। इसके बाद उनकी कार में आग लग गई थी। हालांकि, पंत से इससे बाहर निकलने में सफल रहे थे। हादसे के बाद उन्हें कई सर्जरी करानी पड़ी हैं। उनके पैर में फ्रैक्चर हुआ था। इसे ठीक होने में समय लगेगा। पंत अभी भी किसी सहारे की मदद से ही चल पा रहे हैं।






इसे भी पढ़ें : शुभमन की बदौलत गुजरात ने पंजाब को 6 विकेट से हराया
इसे भी पढ़ें :एमएस धोनी को लगी चोट गंभीर, टीम में मचा हड़कंप
इसे भी पढ़ें :संदीप के कमाल ने छीन ली CSK से जीत, देखें
इसे भी पढ़ें :MS Dhoni को चेपॉक में किया गया सम्मानित…देखें
इसे भी पढ़ें :रोमांचक मुकाबले में जीता मुंबई, दिल्ली की लगातार चौथी हार
इसे भी पढ़ें :इस धाकड़ बल्लेबाज ने KKR को दिलाई ऐतिहासिक जीत
इसे भी पढ़ें :किसानों को अब 6000 रुपये के साथ मिलेगी…
इसे भी पढ़ें :रेलवे का नया नियम लागू, ट्रेनों में नहीं होंगे…
इसे भी पढ़ें :Income Tax भरने वाले हो जाएं सावधान! वरना…
इसे भी पढ़ें :सरकार का बड़ा फैसला : अब महिलाएं घर पर रख पाएंगी सिर्फ इतना सोना










