Dhanbad : धनबाद ACB की टीम ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई की। टीम ने बोकारो के गोमिया अंचल के राजस्व कर्मचारी ललन कुमार को 20 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ लिया। ललन कुमार एक व्यक्ति से ऑनलाइन नाम सुधारने की एवज में यह रिश्वत मांग रहा था। वहीं पैसे न देने पर उसे बार-बार परेशान कर रहा था। परेशान होकर पीड़ित ने ACB से शिकायत कर दी, जिसके बाद ACB की टीम ने DSP जितेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में गोमिया अंचल कार्यालय में छापेमारी की। आरोपी कर्मचारी को उसके सरकारी आवास से गिरफ्तार कर लिया गया और अब उसकी पूछताछ की जा रही है।










