17 साल बाद पूर्व PM के बेटे की वापसी, राजनीति में नये समीकरण!

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : बांग्लादेश की राजनीति में गुरुवार को बड़ा मोड़ आया, जब 17 साल के निर्वासन के बाद BNP के कार्यकारी अध्यक्ष तारिक रहमान स्वदेश लौटे। उनकी वापसी ऐसे वक्त हुई है, जब देश में राजनीतिक अस्थिरता और चुनावी माहौल चरम पर है। ढाका के ‘300 फीट’ इलाके में हजारों समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया, जो BNP की सियासी ताकत का संकेत माना जा रहा है। पहले संबोधन में तारिक रहमान ने खुदा का शुक्र अदा किया और जनता के बीच लौटने को भावुक पल बताया। उन्होंने 1971, 1975 और 1990 के जन आंदोलनों का जिक्र करते हुये कहा कि बांग्लादेश की जनता ने हमेशा लोकतंत्र और संप्रभुता के लिए संघर्ष किया है।

उन्होंने कहा कि अब वक्त है जनता के लोकतांत्रिक और आर्थिक अधिकारों को वापस पाने का। छात्र नेता उस्मान हादी की मौत का उल्लेख करते हुये न्यायपूर्ण और मजबूत बांग्लादेश के निर्माण पर जोर दिया। तारिक रहमान ने कहा, “मेरे पास सपना नहीं, एक स्पष्ट योजना है,” और सभी धर्मों के साथ सुरक्षित, शांतिपूर्ण देश बनाने की बात कही, जिसमें युवा पीढ़ी की भूमिका अहम होगी। गौरतलब है कि, तारिक रहमान सुबह 11:40 बजे लंदन से ढाका पहुंचे थे। रैली के बाद वह अपनी मां और पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया से मिलने अस्पताल जाने वाले थे। राजनीतिक विश्लेषकों के मुताबिक, उनकी वापसी आगामी चुनावों से पहले बांग्लादेश की राजनीति में नये समीकरण बना सकती है।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

CM शुभेंदु अधिकारी का बड़ा फैसला, प्रिंसिपल पर मुकदमे की मंजूरी…

Kohramlive : पश्चिम बंगाल में चर्चित आरजी कर मेडिकल...

जनता दरबार में दिव्यांग बेटे की आंखों में उतर आई खुशी…

Ranchi : रांची समाहरणालय में सोमवार को लगे जनता...

मोबाइल पर आती थी धमकी, फिर धरा गया सिरफिरा…

Hazaribagh : हजारीबाग के बड़कागांव में पिछले कई दिनों...

Paytm का नया ‘Pocket Money’ फीचर लॉन्च, कंट्रोल रहेगा मम्मी-पापा के पास…

Kohramlive : घर में अक्सर एक आवाज गूंजती है, ...

हरिद्वार से लौट रहा था शार्प शूटर, टोल प्लाजा पर धरा गया…

West Bengal : पश्चिम बंगाल में हुये चर्चित चंद्रनाथ...