spot_img
spot_img

ईरान से 110 भारतीय छात्रों की वापसी शुरू…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

New Delhi : ईरान और उसके पड़ोसी इलाकों में बिगड़ते हालात के बीच भारत ने अपने नागरिकों को सही-सलामत वापस लाने की मुहिम तेज कर दी है। इस राहतभरी प्रक्रिया की पहली कड़ी में 110 भारतीय छात्र देर रात करीब 2 बजे दिल्ली एयरपोर्ट पर सकुशल लैंड करेंगे। इन छात्रों में 90 से अधिक छात्र जम्मू-कश्मीर से हैं, जो उर्मिया मेडिकल यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रहे थे। ईरान से सीधा उड़ान संभव न होने के कारण छात्रों को जमीन मार्ग से अर्मेनिया ले जाया गया, वहां से उन्हें दोहा होते हुये भारत लाया जायेगा। यह ऑपरेशन भारतीय विदेश मंत्रालय और तेहरान स्थित भारतीय दूतावास की सतत निगरानी में पूरा हुआ। भारत ने अर्मेनिया, तुर्कमेनिस्तान और अजरबैजान से कूटनीतिक सहयोग मांगा है। विशेष बात यह है कि इजरायल के सहयोगी माने जाने वाले अजरबैजान ने भारत की सहायता के लिये हाथ बढ़ाया है, जो मौजूदा हालात में एक कूटनीतिक उपलब्धि मानी जा रही है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस समय ईरान में करीब 4 हजार भारतीय नागरिक रह रहे हैं, जिनमें से आधे मेडिकल और प्रोफेशनल कोर्सेस में अध्ययनरत छात्र हैं। जम्मू-कश्मीर स्टूडेंट्स एसोसिएशन के मुताबिक, “उर्मिया यूनिवर्सिटी के सभी छात्र सुरक्षित अर्मेनिया पहुंच चुके हैं।” भारतीय दूतावास ने ईरान में रह रहे नागरिकों को तेहरान और संवेदनशील क्षेत्रों से बाहर निकलने की सलाह दी है। अधिकारियों का कहना है कि हालात पर 24×7 नजर रखी जा रही है और अगली उड़ानों की योजना भी बनाई जा रही है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

शिक्षा की मशाल बनकर उभरे सुनील बाबू…

Ramgarh(Prince Verma) : शिक्षा को समाज परिवर्तन का सबसे...

मानसून में बढ़ा डेंगू-मलेरिया का खतरा, क्या बोल गये मशहूर डॉ वर्मा… जानें

Ranchi : मानसून की दस्तक के साथ डेंगू और मलेरिया...

रेल यात्रियों के लिये बड़ा बदलाव: महिला कोच में घुसे तो मिलेगा ये दंड…

Kohramlive : भारतीय रेलवे ने यात्रियों के लिये नियमों...

90 साल की उम्र में दी परीक्षा, लिखी हौसले की नई इबारत…

Bihar : कहते हैं, सीखने की कोई उम्र नहीं...

चौपारण की खुशबू यादव ने BPSC में हासिल की कामयाबी…

Chouparan : संसाधनों की कमी और बड़े शहरों की...