spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

रिटायर्ड IAS गये गोल्फ खेलने, इधर पत्नी का हो गया…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

UP : रिटायर्ड IAS देवेंद्र नाथ दुबे की पत्नी मोहिनी दुबे की हत्या कर दी गई। लगभग 57 साल की मोहिनी की हत्या कर दिये जाने की फैली खबर के बाद पूरे इलाके में तहलका मच गया। वारदात के समय मोहिनी के पति  रिटायर्ड IAS देवेंद्र नाथ दुबे अपने ड्राइवर रवि के साथ गोल्फ खेलने गये थे। दिन के पौने दस बजे के करीब घर लौटे तो देखा घर का मेन दरवाजा खुला हुआ था। ऊपर पहली मंजिल पर किचन के पास पत्नी की डेड बॉडी पड़ी थी। यह देख रिटायर्ड IAS के होश उड़ गये। चीख-पुकार पर आसपास से कई लोग मौके पर पहुंच गये। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। FSL की टीम को भी बुलाई गई है। टीम ने कई तरह के प्रदर्श और साक्ष्य जुटाये हैं। घर की तिजोरी से कुछ कीमती गहने-जेवरात गायब मिले। यह सनसनीखेज वारदात यूपी के लखनऊ में हुई। दुबे अपने परिवार के साथ इंदिरानगर सेक्टर-20 में रहते हैं।

इस वारदात को लेकर बेहद गंभीर पुलिस को शुरूआती जांच में यह शक है कि इस हत्या में कोई करीबी का हाथ है। पुलिस का दावा है कि घर में जबरन एंट्री नहीं हुआ है। मतलब साफ है कि इस वारदात को अंजाम देने वाला बड़े आसानी से मुख्य गेट से लेकर ऊपरी पहली मंजिल तक गया और फिर घटना को अंजाम देकर भाग निकला। जिस अलमारी से गहने-जेवरात पार किये गये, उसका लॉक चाबी से खोला गया। पुलिस ने कुछ पड़ोसियों से भी पूछताछ की है। घटनास्थल के बाहर आसपास लगे CCTV फुटेज को भी खंगाला जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की गहराई से तहकीकात कर रही है।

इसे भी पढ़ें : कातिल बनी पापा की परी ऑनलाइन मंगवाई क्लोरोफॉर्म

इसे भी पढ़ें : मिताली से शादी करने वाले हैं? क्या बोल गये क्रिकेटर धवन… जानें

इसे भी पढ़ें : लोकसभा चुनाव के पहले पांच चरण में डाले गए वोटों का डिटेल… जानें

इसे भी पढ़ें : एक साल में 10 गुना कमाई देने का बोल, कर गया बड़ा कांड…

इसे भी पढ़ें : झारखंड की चार लोकसभा सीट पर चुनाव खत्म, रोने लगी एक विवाहिता… जानें क्यों

इसे भी पढ़ें : IAS मनीष रंजन को ED ने दी नई तारीख… जानें कब

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

शिक्षक आत्महत्या मामले में बड़ा एक्शन, BSA शालिनी गिरफ्तार…

Bihar : शिक्षक आत्महत्या मामले में लंबे समय से...

RSS कार्यालय पर पेट्रोल बम फेंकने का प्रयास, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात…

Ranchi : राजधानी रांची के निवारणपुर स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक...

NEET परीक्षा से पहले Telegram बैन, हाईकोर्ट पहुंची कंपनी…

Delhi : नीट यूजी परीक्षा को लेकर टेलीग्राम और...