रांची : बेटे का पासबुक अपडेट कराने बैंक गये तो रिटायर्ड डीएसपी बर्नाड किचिंगिया के होश उड़ गये। खाते से गायब थे 1 लाख 20 हजार रुपये। अलग-अलग तारीखों में खाते से ईकॉम कंपनी को पेमेंट की गई थी। बिना देरी किये रांची के अरगोड़ा थाना पहुंचे। प्राथमिकी दर्ज कराई। हरमू हाउसिंग कॉलोनी में रहनेवाले बर्नाड ने दर्ज प्राथमिकी में बताया कि उनके बेटे प्रियरंजन किचिंगिया का खाता पंजाब नेशनल बैंक अरगोड़ा शाखा में है। जिसका खाता संख्या- 0939000100180944 है। बेटा मानसिक रूप से अस्वस्थ है और अपने खाते को किसी भी तरह ऑपरेट नहीं करता। वह ऑनलाइन पेमेंट या एप्लीकेशन का उपयोग भी नहीं करता। ईकॉम कंपनी को पेमेंट किसने और कैसे किया यह पता नहीं। पासबुक अपडेट कराया तो पता चला कि 19 अप्रैल 2019, 11 जून 2020 और साल 2021 में भी अलग-अलग तारीखों में 1 लाख 20 हजार रुपये का अवैध पेमेंट ईकॉम कंपनी को किया गया। उन्होंने पुलिस से मामले की जांच कर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
इसे भी पढ़ें : ऐ बप्पा बैंक गये भी नहीं, नाम से निकल गई कीमती कार, देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : मंडप में ही चप्पल से कूटा गये दूल्हे राजा, देखें वीडियो…
इसे भी पढ़ें : नाम चेंज कर दिये, 60 साल पक्का, सुनें क्या बोले शिक्षा मंत्री…
इसे भी पढ़ें : दुखद : हेलिकॉप्टर हादसे में घायल कैप्टन वरूण सिंह का निधन
इसे भी पढ़ें : देशी-परदेशी के प्यार में कांटा बने सरकारी बाबू, देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : बैंकों में 41000 से ज्यादा पद खाली, जल्द करें आवेदन




