spot_img
spot_img
spot_img

रिटायर्ड सीसीएलकर्मी की पुल पर फंदे से लटकती मिली लाश

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : रिटायर्ड सीसीएलकर्मी की पुल पर फंदे से लटकती लाश मिली। शव शहर के सबसे बिजी जुमार पुल की रेलिंग से नीचे लटक रही थी। सुबह उधर से गुजर रहे लोगों की नजर लटक रहे शव पर पड़ी तो सूचना पुलिस तक पहुंची। मिली सूचना पर खेलगांव थाना की पुलिस घटनास्‍थल पर पहुंची। शव को फंदे से उतार पोस्‍टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी है। मरने वाले शख्‍स की पहचान 65 साल के छोटेलाल सिंह के रूप में हुई है। वह सीसीएल के रिटायर होने के बाद बूटी मोड़ में अपने परिवार के साथ रहते थे।

Read More : घर से भागी रानी बनी दारोगा दीपक की दुल्हन, देखें वीडियो

यहां याद दिला दें कि कुछ दिन पहले छोटेलाल और उनका छोटा भाई कोरोना पॉजिटिव हो गये थे। दोनों की हालत बहुत खराब थी। छोटेलाल तो मौत के जबड़े से बच निकले, पर उनके छोटे को कोरोना निगल गया। छोटे भाई की मौत के बाद से वे थोड़े परेशान रहते थे।

Read More : नफरत और जंग की कोख से उपजी भूख

छोटेलाल मूल रूप से हजारीबाग के पदमा के रहने वाले थे। साल 2015 में सीसीएल से रिटायर हुये। वहां वे लोडर का काम करते थे। पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्‍टया मामला सुसाइड का लग रहा है। वहीं पोस्‍टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जांच की दशा और दिशा तय होगी।

Read More : “पहरेदारों” की पनाह में आया 10 लाख का इनामी खूंखार माओवादी प्रमाणिक

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

राज्यसभा पहुंचते ही CM हेमंत सोरेन से मिले बैद्यनाथ राम…

Ranchi : झारखंड से नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ...

RSS मुख्यालय कांड अब ATS के हवाले… देखें वीडियो

Ranchi : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के झारखंड प्रदेश...

मुखिया पर चली गो’ली, पोड़ैयाहाट में बवाल, बाजार बंद…

Godda : गोड्डा के पोड़ैयाहाट में अज्ञात बदमाशों ने...

RSS कार्यालय के हमलावरों ने वीडियो बनाकर भेजा था विदेश!

Ranchi : राजधानी रांची के निवारणपुर स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक...

परिमल नाथवानी की जीत पर भाजपा में जश्न, डॉ. प्रदीप वर्मा बोले…

Ranchi : झारखंड राज्यसभा चुनाव में NDA समर्थित निर्दलीय...