kohramlive desk : बिहार के भागलपुर जिले के नवगछिया अनुमंडल के रंगरा ओपी स्थित भवानीपुर शिव मंदिर के पास एनएच 31 पर गुरुवार को दिन के 11 बजे सेना के रिटायर्ड जवान अजय कुमार यादव (40 वर्ष) की गोली मारकर मर्डर कर दिया गया।
इसे भी पढ़ें :CM हेमंत सोरेने ने डोनेट किया ब्लड, कहा- रक्तदान संजीवनी का कार्य करता है
जमीन विवाद का मामला
मिली जानकारी के अनुसार, एक जमीन विवाद को सुलझाने के लिए दोनों पक्ष जमा हुए थे। इस दौरान हुए विवाद के बीच एक पक्ष के लोगों ने अजय कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद ताबड़तोड़ फायरिंग कर दहशत फैलाया गया। एसपी एसके सरोज ने कहा कि बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
इसे भी पढ़ें :राजधानी में इस स्कूल के पास मिली युवक की लाश, इलाके में सनसनी






