Kohramlive : देश में गणतंत्र दिवस की आहट के साथ ऑनलाइन बाजार भी सजने लगा है। Amazon India ने अपनी Great Republic Day Sale का ऐलान कर दिया है। 16 जनवरी (शुक्रवार) से शुरू होने वाली इस मेगा सेल में स्मार्टफोन से लेकर लैपटॉप, टीवी, फ्रिज और वॉशिंग मशीन तक जोरदार छूट मिलने वाली है। इस बार सेल की जान हैं
प्रीमियम और बजट स्मार्टफोन्स होंगे। iPhone 15 सेल प्राइस ₹59,900 (संभावित), Samsung Galaxy S25 Ultra संभावित कीमत ₹1,19,999, OnePlus 15 ₹68,999 में मिलने की उम्मीद है। OnePlus 13 भी डिस्काउंट में उपलब्ध है। iQOO, Realme, OnePlus Nord Series, Samsung Galaxy M Series ₹30,000–₹40,000 रेंज के स्मार्टफोन्स और भी सस्ते दामों में मिलेंगे। चुनिंदा क्रेडिट/डेबिट कार्ड पर इंस्टेंट डिस्काउंट, कैशबैक, नो-कॉस्ट EMI का ऑप्शन यानि जेब पर कम बोझ, शॉपिंग में ज्यादा मजा आने वाला है।
एक्सेसरीज भी होंगी सस्ती
मोबाइल के साथ-साथ उसके साजो-सामान पर भी भारी छूट मिलने की संभावना है। चार्जर, ईयरफोन्स, पावर बैंक, केबल्स 65% तक डिस्काउंट की संभावना है।






