झारखंड में 9 बांग्लादेशी नागरिकों की सूचना, इन जिलों पर खास नजर…

Date:

spot_img
spot_img

Ranchi : झारखंड में विदेशी नागरिकों की आवाजाही को लेकर पुलिस मुख्यालय ने सतर्कता बढ़ा दी है। खुफिया एजेंसियों से मिले इनपुट के बाद राज्य के सभी जिलों के पुलिस कप्तानों को संदिग्ध विदेशी नागरिकों की पहचान करने और उनकी गतिविधियों की जानकारी जुटाने का निर्देश दिया गया है। पुलिस मुख्यालय का फोकस खास तौर पर उन इलाकों पर है, जहां संदिग्ध विदेशी नागरिकों के ठहरने की सूचना मिली है। सुरक्षा एजेंसियों से मिले इनपुट के अनुसार, झारखंड में 9 बांग्लादेशी नागरिकों के आने की सूचना पुलिस को मिली थी।इनमें से तीन के वापस लौटने और तीन के इलाज कराने की जानकारी सामने आई है। वहीं, बाकी तीन लोगों के भी वापस जाने की तैयारी की बात कही जा रही है। हालांकि, इन लोगों की यात्रा और गतिविधियों से जुड़े तथ्यों की पुलिस स्तर पर जांच की जा रही है।

संताल के चार जिलों पर खास नजर

पुलिस मुख्यालय को संताल परगना के साहिबगंज, जामताड़ा, देवघर और दुमका में कुछ संदिग्ध विदेशी नागरिकों के ठहरने की जानकारी मिली है। इनपुट में फर्जी दस्तावेज तैयार कराने और स्थानीय स्तर पर प्रभाव जमाने की कोशिश से जुड़े आरोपों का भी उल्लेख किया गया है। हालांकि, इन आरोपों की अभी पुलिस स्तर पर जांच चल रही है और जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। पुलिस मुख्यालय ने जिलों को संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार नजर रखने और किसी भी महत्वपूर्ण जानकारी को समय पर साझा करने को कहा है। फिलहाल पूरा मामला खुफिया इनपुट और प्रारंभिक जांच के स्तर पर है। पुलिस की पड़ताल आगे बढ़ने के साथ यह साफ होगा कि संबंधित विदेशी नागरिकों की राज्य में मौजूदगी का वास्तविक कारण क्या था और उनके दस्तावेज वैध हैं या नहीं।

इसे भी पढ़ें :

सास की ह’त्या, पत्नी को किया ल’हुलू’हान…

Ranchi : रांची के नरकोपी थाना क्षेत्र के मंदरो...

सरकारी स्कूलों की रसोई में सेंधमारी, 19 सिलेंडर बरामद…

Ranchi : सरकारी स्कूलों की रसोई में बच्चों के...

जेल की सलाखों के बीच अधिकारों की बात…

Garhwa(Nityanand Dubey) : जेल की ऊंची दीवारों के भीतर...

आकाश आनंद ने तोड़ी चुप्पी, बोले, मायावती मेरी गुरु और बुआ मां हैं…

Delhi : बहुजन समाज पार्टी से जुड़े सियासी घटनाक्रम...

OpenAI ने लॉन्च किये 2 धांसू शॉपिंग फीचर्स…

Kohramlive : ऑनलाइन शॉपिंग में सबसे बड़ा सवाल अक्सर...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: