spot_img

माथे से बिंदी हटाई, इस बेवा की बातें सुन खौल उठेगा खू’न…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : 22 अप्रैल की वो काली सुबह, कश्मीर की वादियों में सूरज उगा जरूर था, मगर बैसरन घाटी में अंधेरा ही उतर आया था। पुणे के दो परिवार, पहली बार कश्मीर की वादियों को देखने निकले थे। उन्हें क्या मालूम था कि उनका आखिरी सफर बन जायेगा। संगीता गणबोटे की आंखें अब सूखी हैं, लेकिन जो उन्होंने देखा, वो किसी को भी सुला नहीं सकता। “जब आतंकियों ने कौस्तुभ से पूछा कि अज़ान पढ़ सकते हो?” — संगीता बताती हैं, “हमने फौरन माथे की बिंदी मिटा दी, दुपट्टा सिर पर खींच लिया और अल्लाहु अकबर कहना शुरू किया… शायद जान बच जाये।” पर नहीं… कौस्तुभ और उनके बचपन के दोस्त संतोष जगदाले, दोनों को आंख, सिर और छाती में गोली मारी गई। संगीता का पति कौस्तुभ अब नहीं रहा, और संतोष की बेटी असावरी पिता की तस्वीरें निहारती रह गई। संतोष की पत्नी प्रतिभा जगदाले कहती हैं,”हम चिल्ला भी नहीं सकते थे, चारों ओर बंदूकें थीं। बच्चे रो रहे थे और हम बस मिट्टी में गिरते चले गये।” उन्हें ये तक नहीं बताया गया कि उनके पति जिंदा हैं या मर चुके। रात 10 बजे तक बस इंतज़ार और उम्मीद थी, फिर ख़बर आई — “वो अब नहीं रहे।” प्रतिभा कहती है “पर्यटन को बंद कीजिये साहब, जब तक वादी में मौतों का बाजार सजता है।”

इसे भी पढ़ें : यूपी बोर्ड का रिजल्ट जारी, पूरे राज्य में इन दो छात्रो का जलवा

 इसे भी पढ़ें : झारखंड पुलिस की बड़ी पहल… जानें क्या

 इसे भी पढ़ें : पाकिस्तानियों के लिये भारत का दरवाजा बंद

 इसे भी पढ़ें : सर्वदलीय बैठक बुलाई गई, संसद में 2 मिनट की खामोशी…

 इसे भी पढ़ें : आतंकियों का सिर लाने वाले को 1 करोड़ इनाम…

 इसे भी पढ़ें : गर्म हवाओं में ठंडी फुहार, जानवरों के लिये खास इंतजाम… देखें वीडियो

 इसे भी पढ़ें : आंखों में आंसू, मन में गुस्सा, बदला लेगा भारत… देखें वीडियो

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

एक ही रोज में बदल गये 15 IPS और कई जिलों के DSP… देखें लिस्ट

Kohramlive : हरियाणा सरकार ने 15 IPS और 21...

मानसून में बढ़ जाता है जॉन्डिस का खतरा, बचने के ये बेहतर उपाय…

Kohramlive : मानसून के दौरान दूषित पानी और भोजन...

Facebook Live के दौरान सुनाई दी महिला चीख, वीडियो वायरल…

Kohramlive : हिमाचल प्रदेश के शिमला के रामपुर उपमंडल...

रिटायर्ड जज पहुंचे बिलौटी गांव, तिवारी एन’काउंटर केस की जांच शुरू…

Bihar : भोजपुर के चर्चित भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर...