spot_img

राहत भरी खबर : ‘कोविशील्ड’ वैक्सीन को भारत में मिली मंजूरी

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

कोहराम लाइव डेस्‍क : भारत में कोरोना का खतरा अभी कम नहीं हुआ है। हर रोज हजारों की संख्या में लोग पॉज़िटिव पाये जा रहे हैं। इसी बीच कोरोना वैक्सीन को लेकर एक अच्छी खबर आई है। सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII ) द्वारा तैयार की जा रही ‘कोविशील्ड’ वैक्सीन के आपात इस्तेमाल को मंजूरी दे दी गई। सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ‘कोविशील्ड’ वैक्सीन को एस्ट्रेजेनिका के साथ मिलकर तैयार कर रही है। ये ऑक्सफोर्ड की तरफ से बनाई गई है। एसआईआई दुनिया की सबसे बड़ी टीका निर्माता कंपनी है।

इसे भी पढ़ें : 29 IAS अधिका‍रियों का तबादला, जानिये किसे मिली किस जिले की कमान

कोरोना वैक्सीन को लेकर सब्जेक्ट एक्सपर्ट कमेटी की अहम बैठक हुई। जिसमें कोविशील्ड वैक्सीन के आपात इस्तेमाल को मंजूरी दे दी गई है। बैठक में फाइजर, भारत बायोटेक की कोरोना वैक्सीन पर भी चर्चा जारी है। सीडीएससीओ की विशेषज्ञ समिति ने कोविशील्ड को मंजूरी देने का अनुमोदन किया है। अब ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (डीजीसीआई) इस अनुमोदन पर विचार कर इसे अंतिम रूप से मंजूरी देने पर काम करेगा।

इसे भी पढ़ें : यमन में एयरपोर्ट पर विस्‍फोट, बाल-बाल बचे प्रधानमंत्री, 26 की मौत

बता दें कि ब्रिटेन में ऑक्सफोर्ड की वैक्सीन को मंजूरी मिल गई है। वहीं, विश्व स्वास्थ्य संगठन ने फाइजर की वैक्सीन को मंजूरी दे दी है। ऐसे में भारत में इसको मंजूरी मिलने की उम्मीद भी बढ़ गई है। ऐसे में कोरोना से सहमे लोगों के दिमाग में वैक्सीन को लेकर तरह-तरह के सवाल उठ रहे हैं।

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

एक ही रोज में बदल गये 15 IPS और कई जिलों के DSP… देखें लिस्ट

Kohramlive : हरियाणा सरकार ने 15 IPS और 21...

Facebook Live के दौरान सुनाई दी महिला चीख, वीडियो वायरल…

Kohramlive : हिमाचल प्रदेश के शिमला के रामपुर उपमंडल...

बीयर, वाइन, व्हिस्की, रम समेत सभी दारू की बिक्री पर रोक… जानें क्यों

Ranchi : मुहर्रम के अवसर पर झारखंड सरकार ने...

चीफ जस्टिस पहुंचे मां छिन्नमस्तिका के दरबार…

Ramgarh(Prince Verma) : झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रमेश...