spot_img
spot_img
spot_img

राहत भरी खबर : कोरोना की रामबाण दवा की इतनी डोज तैयार

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

नई दिल्‍ली : कोरोना महामारी के बीच राहत भरी खबर आई है। कोरोना के लिए डीआरडीओ द्वारा 2-DG दवा तैयार कर ली गई है। इस दवा के 10000 डोज का पहला बैच आज या कल मिलने की उम्मीद है। साथ ही इसके उत्पादन को बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। डीआरडीओ के 2-DG का उत्पादन हैदराबाद के अलावे कई अन्य केंद्रों पर भी शुरू कर दिया गया है।

Read More : ऑक्‍सीजन सिलिंडर के बदले पड़ोसी ने मांग ली अस्‍मत, फिर हुआ ये…  

इस दवा के बारे में डीआरडीओ के अधिकारी ने बताया कि यह दवा कोरोना संक्रमण को जल्द ठीक करने में सहायक है। साथ ही ऑक्सीजन पर निर्भरता को भी कम करता है। मतलब यह कि जो मरीज इस दवा का उपयोग करता हैं, वह जल्दी तो ठीक होते ही हैं साथ ही उन्हें ऑक्सीजन की कम जरूरत पड़ती है। वैज्ञानिकों की मानें तो कोरोना जब शरीर के अंदर प्रवेश करता है तो वह मानव कोशिकाओं से प्रोटीन लेकर अपनी संख्या को बढ़ाता है। डीआरडीओ द्वारा तैयार दवा “सूडो” ग्लूकोज है जो इसकी क्षमता को बढ़ने से रोकती है।

Read More :  सदियों पुराना है खतरनाक Black Fungus, कोरोना में अलर्ट रहना जरूरी : डॉ अभिषेक (देखिये LIVE ऑपरेशन)

D-glucose (2-DG) दवा को DRDO के परमाणु चिकित्सा और संबद्ध विज्ञान संस्थान (Institute of Nuclear Medicine and Allied Sciences) ने हैदराबाद स्थित डॉ. रेड्डी लेबोरेटरीज के साथ तैयार किया है। DRDO ने बताया है कि इसे बेहद आसानी से उत्पादित किया जा सकता है। क्योंकि इसमें बेहद जेनेरिक मॉलिक्यूल है और ग्लूकोज जैसा ही है। यह दवा देशभर में जल्द ही आसानी से उपलब्ध भी हो जाएगी।

ऐसे ली जाएगी 

भारत सरकार द्वारा जारी स्टेटमेंट के अनुसार2-DG दवा एक पाउच में पाउडर की फॉर्म में आती है। जिसे पानी में घोलकर आसानी से पिया जा सकता है। ये वायरस से प्रभावित सेल्स में जाकर जम जाती है और वायरस सिंथेसिस व एनर्जी प्रोडक्शन को रोककर वायरस को बढ़ने से रोकती है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

कल का राशिफल: इन राशियों को मिलेगा धन और करियर में बड़ा फायदा…

Kohramlive : कल यानी 19 जून का दिन ज्योतिषीय...

शादी से 12 दिन पहले उजाड़ दिया पूरा परिवार…

UP : यूपी के के बदायूं में एक दर्दनाक...

ला’शों को देखते-देखते हो गया मेंटल डिप्रेशन, एक कॉल ने लौटा दिया परिवार…

Kohramlive : कभी-कभी जिंदगी ऐसी कहानी लिखती है, जिसे...

हुगली नदी पर एक साथ दिखा दो बवंडर, जान बचा भागे लोग…

Kohramlive : पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले...

राज्यसभा पहुंचते ही CM हेमंत सोरेन से मिले बैद्यनाथ राम…

Ranchi : झारखंड से नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ...