Ranchi : झारखंड की सियासत में शनिवार को एक बड़ा राजनीतिक पत्ता खुला और इसके साथ ही राज्यसभा चुनाव का मुकाबला और दिलचस्प हो गया। लंबे समय से चल रही अटकलों पर विराम लगाते हुये झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने बैद्यनाथ राम को राज्यसभा चुनाव के लिए अपना आधिकारिक उम्मीदवार घोषित कर दिया है।
सुप्रियो भट्टाचार्य ने किया ऐलान
रांची में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में झामुमो के वरिष्ठ नेता और प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने बैद्यनाथ राम के नाम की घोषणा की। उन्होंने कहा कि बैद्यनाथ राम पार्टी के समर्पित सिपाही हैं और सामाजिक न्याय, पिछड़े वर्गों तथा वंचित समुदायों की आवाज को मजबूती से उठाते रहे हैं। सुप्रियो ने यह भी संकेत दिया कि महागठबंधन के घटक दलों के बीच विचार-विमर्श के बाद ही यह फैसला लिया गया है।
कौन हैं बैद्यनाथ राम?
लातेहार की राजनीति में बैद्यनाथ राम कोई नया नाम नहीं हैं। झारखंड गठन के बाद जब बाबूलाल मरांडी सरकार गिरने के बाद लातेहार सीट पर उपचुनाव हुआ, तब जदयू के टिकट पर जीत दर्ज कर उन्होंने पहली बार विधानसभा में कदम रखा था। समय के साथ उन्होंने अपनी अलग राजनीतिक पहचान बनाई और क्षेत्र में मजबूत जनाधार खड़ा किया। ग्रामीण इलाकों में उनकी पकड़ और संगठन के प्रति निष्ठा ने उन्हें झामुमो का भरोसेमंद चेहरा बना दिया।
इसे भी पढ़ें : गदगद हुये वैभव सूर्यवंशी, मिल गई टीम इंडिया में जगह…
इसे भी पढ़ें : भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का रांची में भव्य स्वागत, बोले- “यह मेरा दूसरा घर है”
इसे भी पढ़ें : टीम इंडिया में बड़ा उलटफेर संभव, श्रेयस अय्यर बन सकते हैं नये T20 बॉस…
इसे भी पढ़ें : भारत के इन इलाकों में अचानक भूकंप के तेज झटकों से दहशत…
इसे भी पढ़ें : ड्रग्स माफियाओं के बारे में सूचना दीजिये, लाखों का ईनाम सरकार देगी।। मुखबिर पर हमला हुआ तो 20 लाख तक मुआवजा









