Ranchi : राजधानी रांची में शनिवार को एयरपोर्ट से लेकर भाजपा प्रदेश कार्यालय तक हर तरफ स्वागत की तैयारियां थीं। फूलों से सजी सड़कें, शंखध्वनि की गूंज और कार्यकर्ताओं के चेहरों पर उत्साह… मौका था भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के झारखंड आगमन का। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नबीन पहली बार झारखंड पहुंचे, इसलिए पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह भी कुछ ज्यादा ही दिखा। रांची एयरपोर्ट से बाहर निकलते ही उनका काफिला सीधे हीनू पहुंचा, जहां उन्होंने भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उन्होंने धरती आबा बिरसा मुंडा और भाजपा के वरिष्ठ नेता दिवंगत कैलाशपति मिश्र की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर सम्मान जताया
VIDEO | Jharkhand: BJP national president Nitin Nabin arrives at Ranchi airport. He will participate in a series of organisational meetings and interactions with elected representatives.#NitinNabin #JharkhandNews
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/mJ0O2AyMOC
— Press Trust of India (@PTI_News) June 6, 2026
भाजपा कार्यालय में हुआ भव्य स्वागत
जैसे ही नितिन नबीन भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचे, वहां का नजारा देखते ही बन रहा था। कार्यकर्ताओं ने शंख बजाकर, पुष्पवर्षा कर और जयकारों के बीच उनका स्वागत किया। पूरा कार्यालय रंग-बिरंगे फूलों से सजा हुआ था। स्वागत से अभिभूत नितिन नबीन ने मुस्कुराते हुये कहा, “झारखंड मेरा दूसरा घर है। यहां आकर हमेशा अपनापन महसूस होता है।” उनके इस बयान पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार तालियां बजाकर स्वागत किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत के लिए महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने भी खास तैयारी की थी। प्रदेश कार्यालय परिसर में फूलों से आकर्षक रंगोलियां बनाई गईं। सुबह से ही कार्यालय में नेताओं और कार्यकर्ताओं की आवाजाही लगी रही।

Ranchi, Jharkhand: BJP National President Nitin Nabin says, “I bow to this sacred land. This is my birthplace, so it is definitely a matter of great pride for me…” pic.twitter.com/shNtuF6rjs
— IANS (@ians_india) June 6, 2026
दो दिन के दौरे पर कई अहम बैठकें
राष्ट्रीय अध्यक्ष का यह दौरा राजनीतिक दृष्टि से भी बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। प्रदेश कार्यालय में उन्होंने सबसे पहले डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद सांसदों, विधायकों और पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक का दौर शुरू हुआ। प्रदेश कोर कमेटी के सदस्यों के साथ संगठनात्मक मुद्दों पर भी चर्चा प्रस्तावित है। माना जा रहा है कि आगामी चुनावी रणनीति और संगठन को मजबूत बनाने पर विशेष फोकस रहेगा।
कल रजरप्पा में करेंगे मां छिन्नमस्तिका के दर्शन
अपने दो दिवसीय झारखंड दौरे के दूसरे दिन यानी 7 जून को नितिन नबीन रामगढ़ के प्रसिद्ध रजरप्पा स्थित मां छिन्नमस्तिका मंदिर पहुंचेंगे। वहां पूजा-अर्चना कर राज्य की सुख-समृद्धि और संगठन की मजबूती की कामना करेंगे।
इसे भी पढ़ें : टीम इंडिया में बड़ा उलटफेर संभव, श्रेयस अय्यर बन सकते हैं नये T20 बॉस…
इसे भी पढ़ें : भारत के इन इलाकों में अचानक भूकंप के तेज झटकों से दहशत…
इसे भी पढ़ें : ड्रग्स माफियाओं के बारे में सूचना दीजिये, लाखों का ईनाम सरकार देगी।। मुखबिर पर हमला हुआ तो 20 लाख तक मुआवजा
इसे भी पढ़ें : ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान बना आकर्षण का केंद्र…
इसे भी पढ़ें : वांटेड ‘बल्लू’ बंगाल में धरा गया…









