नई दिल्ली : दिल्ली में पिछले दिनों कई पाबंदियां लगाई गई थीं, जिसमें दिल्ली मेट्रो का परिचालन भी बंद रहा था। अब कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी के बीच मेट्रो सेवा फिर से शुरू हो गई है। इसी दौरान एक शख्स ने ट्विटर पर दिल्ली मेट्रो से सवाल किया कि मेट्रो सर्विस वीकेंड पर भी जारी रहेगी या नहीं, क्योंकि उसे अपनी गर्लफ्रेंड से मिलना है।
दिल्ली मेट्रो को टैग करते हुए इस शख्स ने यह भी कहा कि उसे अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने जाना है और अगर वह नहीं गया तो उनका ब्रेक-अप हो जाएगा। यह बताते हुए शख्स ने दिल्ली मेट्रो से यह अपील भी की कि वह उसे जरूर जवाब दे। आप भी दखें शख्स का ट्वीट :
…नहीं तो ब्रेक-अप हो जाएगा!
@OfficialDMRC क्या Weekend पे मेट्रो चालू रहेगी या बंद ?? कृपया ज़रूर बताये GF से मिलना है, नही मिला तो Break-up पक्का हो जाएगा 😕😞 । धन्यवाद 🙏
— 〽️J 🇮🇳 (@themj98) June 10, 2021
शख्स ने डीएमआरसी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल को टैग करते हुए लिखा, ‘Weekend पे मेट्रो चालू रहेगी या बंद ? कृपया जरूर बताएं। GF से मिलना है, नहीं मिला तो Break-up पक्का हो जाएगा। धन्यवाद।’
डीएमआरसी की नजर जब इस ट्वीट पर गई तो दिल्ली मेट्रो की ओर से इस पर दिलचस्प जवाब दिया गया। डीएमआरसी ने सिर्फ वीकेंड पर मेट्रो सेवा चालू रहने की बात कही, बल्कि बॉलीवुड स्टाइल में एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें अभिनेता अमरीश पुरी का GIF का इस्तेमाल करते हुए ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ फिल्म के फेमस डॉयलग की तर्ज पर लिखा, ‘मेट्रो चालू है मेरे दोस्त, जा जी ले अपनी जिंदगी।
मेट्रो चालू है मेरे दोस्त I जा जी ले अपनी ज़िन्दगी I pic.twitter.com/BRJNzT2Wap
— Delhi Metro Rail Corporation I कृपया मास्क पहनें😷 (@OfficialDMRC) June 11, 2021
दिल्ली मेट्रो का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है और लोग इस पर मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं। शख्स ने यह ट्वीट themj98 के ट्विटर हैंडल से किया था, जिस पर डीएमआरसी ने दिलचस्प जवाब दिया।
इसे भी पढ़ें :सीआरपीएफ के बारे में रोचक जानकारी | CRPF Facts In Hindi
इसे’भी पढ़ें : #MobileCharger पर बने Symbols का क्या होता है मतलब






