Garhwa : शनिवार को दुधवनिया घाटी के पास एक ट्रक और टेंपो में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में टेंपो में सवार बाप-बेटा सहित तीन लोगों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। वहीं मां और बेटी जख्मी हैं।
एक्सीडेंट में मरने वालों की पहचान केतार थाना क्षेत्र के बेलाबार गांव निवासी खुशबुद्दीन अंसारी (30), उनका बेटा तौसिफ राजा (08), और चेचरिया निवासी दीपक कुमार पिता जगजीवन राम के के रूप में हुई। वहीं घायलों में मृतक खुशबुद्दीन अंसारी की बीवी कसीदा और बेटी अफसाना खातुन के शामिल हैं।
मिली जानकारी के अनुसार खुशबुद्दीन अंसारी अपने बीवी, बेटी और बेटा के साथ टेंपो से एक शादी समारोह से लौट रहा था। वहीं दीपक कुमार चेचरिया जाने के लिये भवनाथपुर से उसी टेम्पो पर सवार हुआ था।
वारदात की सूचना पर भवनाथपुर थाना प्रभारी सतीश महतो दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। घायलों को इलाज के लिये सीएचसी में भर्ती कराया। साथ ही शवों को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
इसे भी पढ़ें : हैदराबाद से आकर होटल में चलाने लगी #SexRacket, ऐसे हुआ खुलासा
इसे भी पढ़ें : 21.5 डिसमिल जमीन बनी जी का जंजाल, मारी गोली… देखें क्या बोले एसएसपी (Video)






