Ranchi : झारखंड में इन दिनों ठंड सितम ढा रही है। आने वाले 1-2 दिन में झारखंड में हाड़ कंपाने वाली ठंड से राहत मिलने की उम्मीद है। 2-3 रोज में मौसम में बदलाव होने की संभावना है। 20 दिसंबर से कनकनी में कमी आयेगी। दक्षिण-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव का असर झारखंड में भी देखने को मिलेगा। 20 तारीख से रांची समेत राज्य के दक्षिणी और मध्य हिस्सों में बारिश की संभावना है। वहीं 22 दिसंबर को पूर्वी-पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां में बारिश के आसार है। जिसकी वजह से ठंड से थोड़ी राहत मिलेगी। वहीं हिमालय से आने वालों ठंडी हवाओं में भी कमी आयी है। जिसके चलते कनकनी घटेगी। हालांकि बारिश के बाद जब मौसम साफ होगा तो फिर ठंड सितम ढायेगी। वहीं बीते 24 घंटों में कांके का न्यूनतम पारा 2.5 डिग्री और मैक्लुस्कीगंज का न्यूनतम पारा 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इसे भी पढ़ें :DC ने ऐसे लोगों को 40 हजार इनाम देने का किया ऐलान
इसे भी पढ़ें :कांग्रेस ऑफिस के बाहर RAF तैनात… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :पड़ोसी को आया गुस्सा, कर गया बड़ा कांड….
इसे भी पढ़ें :आखिरकार धरा गये ये दोनों वांटेड
इसे भी पढ़ें :एक देश-एक चुनाव बिल, पक्ष में पड़े 269 वोट…
इसे भी पढ़ें :सोनू सरदार ह’त्याकांड का खुलासा, मास्टरमाइंड अब भी फरार…
इसे भी पढ़ें :दिन दहाड़े हाईकोर्ट के वकील के घर कांड, बेटी को बनाया बंधक, फिर…
इसे भी पढ़ें :एक देश एक चुनाव पर क्या बोले पूर्व CM… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :रैपर बादशाह की गाड़ी का कटा चालान, कितना… जानें
इसे भी पढ़ें :पिकनिक स्पॉट पहुंचे SP… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :रांची में IG ने 4 पुलिसकर्मी को किया सस्पेंड… जानें क्यों









