Kohramlive DesK : चंद दिनों में अक्टूबर का महीना शुरू होने वाला है। इस महीने की 1 तारीख से ही जनता से जुड़े कई नियमों में बदलाव हो जाएंगे। इस कारण लोगों की जेब पर असर पड़ेगा। जानकारी के अनुसार, इस दौरान डीमैट अकाउंट (Demat Account), रसोई गैस की कीमत और क्रेडिट कार्ड से जुड़े कई बदलाव सामने आएंगे। जानते हैं इनके बारे में।
क्रेडिट कार्ड(Credit Card) के नए नियम
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) क्रेडिट कार्ड से जुड़े नियमों में बदलाव करने वाला है। अक्टूबर से पेमेंट के नए नियम लागू होंगे। कार्ड-ऑन-फाइल टोकनाइजेशन (CoF Card Tokenisation) का नियम एक अक्टूबर से लागू होने वाला है। इस सिस्टम के तहत वीजा, मास्टर कार्ड जैसे बड़े नेटवर्क के लिए टोकन नंबर जारी किया जाएगा। ये सुविधा यूजर्स के लिए पूरी तरह से निशुल्क है।
Demat Account से जुड़े बदलाव
एक अक्टूबर से ट्रेंडिग खाते को यूज करने के लिए आपको अपने डीमैट अकाउंट लॉगिन के लिए 2 फैक्टर ऑथेंटिकेशन सिस्टम को एक्टिव करना होगा। अगर आपने ऐसा नहीं किया तो आप अपने खाते को यूज नहीं कर पाएंगे। एनएसई ने निर्देश जारी करके कहा है कि हर डीमैट खाताधारक को पहले अपना बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन कराना होगा। दूसरे ऑथेंटिकेशन के लिए पासवर्ड का यूज कर सकते हैं।
रसोई गैस का दाम
अक्टूबर महीने की पहली तारीख को गैस की कीमत में कंपनियां बदलाव करेंगी। सितंबर में रसोई गैस की कीमतों में बदलाव नहीं हुआ था। कमर्शियल गैस की कीमत कुछ कम हुई थी। अब अक्टूबर के महीने में त्योहार आने वाले हैं, जिसे देखते हुए उम्मीद लगाई जा रही है कि कंपनियां गैस की कीमत को कम कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें : 18 छात्रों को इनरविल स्कूल ले जा रही बस पलटी, मची चीख पुकार
इसे भी पढ़ें : टक्कर ऐसी कि चली गई 10 लोगों की जान, 35 की हालत खराब
इसे भी पढ़ें : 500 रुपये के नोट में RBI कर सकता है बदलाव!, तुरंत बैंक जाकर करें ये काम…
इसे भी पढ़ें : CISF में 12वीं पास के लिए निकली बंपर वैकेंसी, 92000 होगी सैलरी
इसे भी पढ़ें : मासूम ने सांप को पहले किया KISS, फिर देखें क्या हुआ\
इसे भी पढ़ें :PNB दे रहा पूरे 50,000 रुपये! सीधे खाते में आएगा पैसा
इसे भी पढ़ें :SBI ने दी बड़ी खुशखबरी, मार्च तक मिलेगी बैंक की यह सुविधा
इसे भी पढ़ें :इस दिग्गज IT कंपनी ने 300 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला, लगाया ये आरोप














