Kohramlive : इस साल TRAI का CMS यानी कंज्यूमर मार्केट की रिपोर्ट से खुलासा हुआ है कि बिहार और झारखंड में रिलायंस Jio नंबर वन टेलीकॉम ऑपरेटर बन गया है। रिलायंस Jio रिकार्ड 5.46 लाख नये ग्राहक बनाये। रिपोर्ट के अनुसार, Jio ने VI और BSNL ने ग्राहक जोड़े हैं, वहीं भारती airtel को अपने मौजूदा ग्राहकों को खोना पड़ा है। वहीं, वायरलाइन सेगमेंट में भी Jio ने 23 हजार 862 ग्राहक जोड़े हैं। रिलायंस Jio ने 6 लाख का आंकड़ा पार करते हुये 60 फीसदी बाजार हिस्सेदारी हासिल कर ली है। वायरलाइन में airtel, BSNL, Tata Tele जैसे ऑपरेटर की साझा हिस्सेदारी 40 फीसदी से नीचे है।
रिपोर्ट के मुताबिक बिहार-झारखंड में बीते अप्रैल महीने में airtel ने बिहार सर्किल में 1 लाख 21 हजार 570 ग्राहकों को खोया है। TRAI के अनुसार बिहार टेल्कम सर्किल में Voda-Idea को इस साल अप्रैल माह में 34 हजार 645 नये ग्राहक मिले हैं। लंबे अर्से के बाद VI लगातार दूसरे महीने नये ग्राहकों को जोड़ने में कामयाब रही है। वहीं, BSNL ने भी बिहार सर्किल में 11 हजार 668 नये ग्राहकों को जोड़ा है। TRAI रिपोर्ट के मुताबिक बिहार टेल्कम सर्किल के दो प्रदेशों बिहार-झारखंड में अप्रैल 2024 में 4 लाख 70 हजार 731 नये उपभोक्ता मोबाइल सेवा से जुड़ें हैं। इसके बावजूद बिहार सर्किल की टेली डेंसिटी 57.38 फीसदी है जो देशभर में सबसे कम है।
बिहार टेल्कम सर्किल में रिलायंस Jio ग्राहकों को जोड़ने के मामले में लगातार बढ़त बनाये हुए है। बेहतरीन 5G कवरेज और वायरलाइन के जरिए स्थाई कनेक्टिविटी, भरोसेमंद वाईफाई, 800 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल्स और दर्जन भर से ज्यादा OTT प्लेटफार्म के कारण बड़ी संख्या में उपभोक्ता रिलायंस Jio से जुड़ रहे हैं।
इसे भी पढ़ें :गैंगस्टर और लेडी डॉन की शादी, जेल गेट से लेकर मंडप तक पहरे…. धरा गये पांच शूटर
इसे भी पढ़ें :बेशक, चाहे गुंडे बड़े हो या छोटे, टोह लेने में जुटी पुलिस…
इसे भी पढ़ें :9 इंस्पेक्टर बदले गये, इन थानों में हुई पोस्टिंग…
इसे भी पढ़ें :ईद के मौके पर महामहिम का देशवासियों को संदेश… जानें
इसे भी पढ़ें :CM केजरीवाल के निजी सचिव टर्मिनेट… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :झारखंड के इन जिलों में आज बारिश…
इसे भी पढ़ें :साथ जीने-मरने की कसमे खाई, फिर…
इसे भी पढ़ें :गैंगस्टर और लेडी डॉन की शादी, जेल गेट से लेकर मंडप तक पहरे…. धरा गये पांच शूटर










