spot_img

बिहार-झारखंड में Reliance जियो ने जोड़े रिकॉर्ड ग्राहक

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो
  • औरों की तुलना में जलवा बरकरार, ट्राई की रिपोर्ट में हुआ खुलासा

kohramlive desk : TRAI रिपोर्ट के अनुसार रिलायंस जियो ने बिहार- झारखंड में रिकॉर्ड ग्राहक जोड़कर अपना जलवा बरकरार रखा है। ऐसा TRAI की रिपोर्ट से खुलासा हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी ने फरवरी 2021 में बिहार टेल्कम सर्किल में सबसे ज्यादा ग्राहकों को जोड़ा है। बीते फरवरी में भारती एयरटेल, वोडा आइडिया समेत पब्लिक सेक्टर के बीएसएनएल को मौजूदा ग्राहकों से हाथ धोना पड़ा है।  जनवरी 2021 में बिहार-झारखण्ड में जियो के 3,15,48,147 ग्राहक थे, जो फरवरी में बढ़कर 3,17,54,296 हो गया है। मतलब यह कि  रिलायंस जियो ने  2,06,149 नए ग्राहकों को जोड़ने में कामयाबी हासिल की।

इसे भी पढ़ें :पूर्व सांसद पप्‍पू यादव गिरफ्तार, जानिये क्‍या है पूरा मामला

एयरटेल ने खोए एक लाख से ज्यादा ग्राहक

ट्राई रिपोर्ट बताती है कि फरवरी 2021 में एयरटेल ने बिहार सर्किल के दो राज्यों बिहार-झारखंड में एक लाख से ज्यादा ग्रहकों को ख़ोया है। जनवरी 2021 में एयरटेल के पास 3,57,20,188 उपभोक्ता थे जो फरवरी 2021 में  1,14,191 घटकर 3,56,05,997 रह गया है। वोडा आइडिया को भी फरवरी 2021 में 1,19,653 मौजूदा ग्राहकों से हाथ धोना पड़ा है। जनवरी में वोडा आइडिया के पास 1,22,41,896 ग्राहक थे जो फरवरी में घटकर 1,21,22,243 रह गया है।




इसे भी पढ़ें :बक्सर में गंगा घाट पर लाशों का अंबार,अधिकारी बोले- कहीं से बह कर आई है लाशें

बीएसएनएल को भी हजारों ग्राहक छोड़े

इस दौरान पब्लिक सेक्टर की BSNL को भी 87,664 ग्राहक खोना पड़ा है। जनवरी 2021 में बिहार-झारखण्ड में BSNL के 59,69,667 उपभोक्ता थे जो फरवरी में घटकर 58,82,003 रह गया है।

इसे भी पढ़ें :जानिये भारत के उन पांच शहरों के बारे में जो राक्षसों के नाम पर है, क्या है इतिहास

देश में जियो से 42 लाख नए ग्राहक जुड़े

बिहार टेल्कम सर्किल में ट्रुली 4G नेटवर्क की बदौलत रिलायंस जियो ने ये कामयाबी हासिल की है। TRAI रिपोर्ट के मुताबिक देश भर में जियो ने फरवरी 2021 में 42 लाख से ज्यादा नए ग्राहकों को जोड़ा है।



spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

WhatsApp के इस फीचर पर सरकार सख्त, Meta को नोटिस

Kohramlive : बिना मोबाइल नंबर साझा किये चैटिंग की...

आज से बदल गये कई बड़े नियम, आप पर क्या पड़ेगा असर… जानें

Kohramlive : 1 जुलाई से कई बड़े नियम बदल...

सस्ता हुआ सिलेंडर… जानें कितना

Kohramlive : तेल विपणन कंपनियों ने 19 किलो वाले...

जुलाई में इतने रोज बैंक रहेंगे बंद, कहीं काम न अटक जाये… जानें

Kohramlive : भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने जुलाई 2026...

अगर टिकट कन्फर्म नहीं तो घबरायें नहीं, जान लें ये तरीका…

Kohramlive : अगर आपको अचानक ट्रेन से यात्रा करनी...