kohramlive desk : रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने बुधवार को वित्त वर्ष 2020-21 के लिए अपनी सालाना रिपोर्ट जारी की। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चैयरमैन मुकेश अंबानी ने कहा कि रिलायंस के पास ग्रोथ को सपोर्ट करने के लिए अब मजबूत बैलेंसशीट है। इसके साथ ही उन्होंने जियो, रिलायंस रिटेल और तेल से लेकर रसायन बिजनेस में भारी निवेश के संकेत दिए। उन्होंने कहा कि हमारे पास अब मजबूत बैलेंस शीट और पर्याप्त लिक्विडिटी है, जिससे हमारे तीन हाइपर ग्रोथ इंजन- रिलायंस जियो, रिटेल और ऑयल-टू-केमिकल के ग्रोथ प्लान को सपोर्ट मिलेगा। इन तीनों बिजनेस के ग्रोथ प्लान को सपोर्ट करने के लिए कंपनी के पास लिक्विडिटी की कोई कमी नहीं है।
Read More : आज से खुलेंगी ये दुकानें, बिना ई-पास कर सकेंगे खरीदारी, जानिये नई गाइडलाइन
कंपनी ने राइट्स इश्यू के माध्यम से जुटाए 53,124 करोड़ रुपये
मुकेश अंबानी ने कहा है कि कंपनी ने अपने टेलीकॉम और डिजिटल बिजनेस का संचालन करने वाले जियो प्लेटफॉर्म्स और रिटेल कारोबार में माइनॉरिटी शेयर बेचकर करीब 2 लाख करोड़ रुपये जुटाए हैं। इसके अलावा कंपनी ने राइट्स इश्यू के जरिये भी 53,124 करोड़ रुपये जुटाए हैं। इससे कंपनी ने नेट जीरो डेट यानी कर्ज मुक्त होने के लक्ष्य को तय समय से पहले ही हासिल कर लिया है।
Read More : #BJP नेता और कार्यकर्ताओं ने वॉन्टेड बदमाश को पुलिस से जबरन छुड़ाया, देखें वीडियो…
नेट जीरो डेट कंपनी बन गई है रिलायंस
मुकेश अंबानी ने कहा कि वित्त वर्ष 2020-21 के दौरान रिलायंस ने जियो प्लेटफॉर्म्स की हिस्सेदारी बेचकर 1,52,056 करोड़ रुपये जुटाए हैं, जबकि रिटेल बिजनेस में माइनॉरिटी शेयर बेचने से कंपनी को 47,265 करोड़ रुपये मिले हैं। इसके अलावा कंपनी ने फ्यूल रिटेल बिजनेस में 49 फीसदी शेयर खरीदने के लिए 7,629 करोड़ रुपये का निवेश किया है। इन सभी फंड्स से रिलायंस नेट जीरो डेट कंपनी बन गई है।
Read More :कोविड-19 वैक्सीनेशन सर्वे करने गयी सेविका पर कुल्हाड़ी से वार, आरोपी धराया
सभी बिजनेस का ड्राइविंग फोर्स है टेक्नोलॉजी
टेक्नोलॉजी और इनोवेशन पर जोर देते हुए अंबानी ने स्पष्ट किया कि भविष्य उन्हीं कंपनियों और संस्थानों का है, जो डिजिटल रिवोल्यूशन को लीड करेंगे और इसका भरपूर फायदा उठाएंगे। टेक्नोलॉजी अब हरेक व्यक्ति के जीवन का अभिन्न अंग बन गई है। यह सभी बिजनेस का ड्राइविंग फोर्स है।








