Gumla : कभी-कभी एक पल का गुस्सा, पूरी जिंदगी को अंधेरे में धकेल देता है। गुमला(Gumla) के बसिया थाना क्षेत्र के तिर्रा केमता टोली गांव में जो हुआ, उसने इंसानियत, रिश्तों और संवेदनाओं, तीनों को झकझोर कर रख दिया। घर के बाहर टेंपो शेड बनाने को लेकर दो भाइयों में विवाद हुआ। बात इतनी बिगड़ गई कि मारपीट शुरू हो गई। देखते ही देखते गुस्से ने हिंसा का रूप ले लिया।
Gumla में रिश्तों को झकझोर कर रख दिया
बीच-बचाव करने आई छोई भाई की पत्नी सीमा कुमारी के पेट पर जोरदार एक लात मारी गई। इल्जाम है कि 7 माह की गर्भवती सीमा कुमारी के पेट पर लात जेठ उदय प्रताप साहू ने मारी। दर्द के मारे छटपटाते सीमा वहीं गिर पड़ी। उसकी हालत बिगड़ती चली गई। उसे पहले बसिया रेफरल अस्पताल ले जाया गया, वहां से उसे गुमला(Gumla) सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।
डॉक्टरों ने जांच के बाद परिजनों को बताया कि गर्भ में पल रहे जुड़वा बच्चों की मौत हो गई है। इस तरह पारिवारिक कलह में एक मां ने अपने अजन्मे बच्चों को खो दिया। खबर है कि पति बसंत कुमार साहू ने थाने में लिखित शिकायत दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

इसे भी पढ़े :आवासीय स्कूल में छात्रा के गर्भवती होने की खबर से मचा बवाल
इसे भी पढ़े :Ranchi : रांची का नन्हा तैराक इशांक अब समुद्र करेगा पार, कब से जानें…
इसे भी पढ़े :Hazaribagh : रफ्तार ने छीनी एक और जिंदगी…
इसे भी पढ़े :Hazaribagh : ज्वेलर्स में लूटमार करने वाले धराये, क्या बोले SDPO… देखें वीडियो
इसे भी पढ़े :Pankaj Mishra बोले, ट्रेजरी लूट मतलब सिस्टम फेल…






