spot_img
spot_img

रेगुलर खाइए Green Almonds, घटाइए Weight, और भी जानें फायदे

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

kohramlive desk : खाने में जिसका स्‍वाद कड़वा होता है,अमूमन हम उसे पसंद नहीं करते हैं। एक बात जाने लें कि खाने की जो सामग्री हमारी सेहत के लिए उत्‍तम हो, जरूरी नहीं कि उसका स्‍वाद भी अच्‍छा हो। भारतीय आयुर्वेद की दृष्टि से बहुत सी कड़वी चीजें हमारी सेहत को बुलंद रखने में अहम भूमिका निभाती हैं। हम सबने बादाम का नाम भली-भांति सुना है। Green almonds यानी कच्चे (हरे) बादाम। सामान्‍य रूप से इन्‍हें खाना बहुत कम लोग ही पसंद करते होंगे, क्योंकि ये स्वाद में कड़वे होते हैं। हमें यह जान लेना चाहिए कि कच्चे बादाम (almonds) स्वाद में भले कड़वे हों, लेकिन यह सेहत (health) के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। पोषण विशेषज्ञों का कहना है कि कच्‍चे बादाम में अच्‍छी क्‍वालिटी का फैट होता है, जो हमारे असंतुलित वजन को कम करने में सक्षम है। कच्‍चे बादाम खाने के और भी कई फायदे हैं।

Read more:  BREAKING : JAC बोर्ड 10वीं का RESULT जारी, यहां देखें

मजबूत बनाते हैं इम्‍यून सिस्‍टम

एंटी-ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर कच्चे बादाम शरीर से विषाक्त पदार्थों को फ्लश आउट करने के साथ ही बॉडी की इम्युनिटी को भी मजबूत करता है। कच्चे बादाम के अंदर एल-कार्निटाइन और राइबोफ्लोविन नामक तत्व मौजूद होते हैं, जो हमारे मस्तिष्क और तंत्रितकाओं को उचित पोषण देते हैं। इनसे पाचन तंत्र को दुरुस्त करने में भी सहायता मिलती है।

Read more: जज मौत मामले में तीन गिरफ्तार, ऑटो जब्‍त (देखें वीडियो)

दांत और मसूड़ों को भी करते हैं मजबूत

हरे बादाम दांतों और मसूड़ों के लिए भी बेहद ही फायदेमंद होते हैं। इनमें फास्फोरस की अच्छी-खासा मात्रा होती है, जो हमारे दांतों और हड्डियों को मजबूत बनाने में फायदेमंद है। फ्लेवोनॉयड्स युक्त बादाम, हमारे शरीर में एंटी-ऑक्सीडेंट की पावर को बूस्‍टअप करते हैं। यह विटामिन ई के साथ मिलकर शरीर को स्वास्थ्य लाभ पहुंचाता है। कच्चे बादाम शरीर में मौजूद ब्लड सेल्स की दीवार को होनेवाली हानि से बचाते हैं।

Read more: दो युवकों की दर्दनाक मौ’त…

Read more:  मेडिकल एजुकेशन के क्षेत्र में सरकार का बड़ा फैसला, OBC को मिलेगा इतना रिजर्वेशन

Read more:  Tokyo Olympics 2020: प्री-क्वार्टर फाइनल में हारी मैरीकॉम

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

संडे हो या मंडे, रोज खायें 2 अंडे, कितना मिलता है प्रोटीन… जानें

Kohramlive : अंडा उन चुनिंदा खाद्य पदार्थों में शामिल...

महिलाओं की सेहत के लिये वरदान हैं ये 4 बीज… जानें

Kohramlive : आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में महिलायें...

उठते-बैठते हड्डियों से आती है कट-कट की आवाज, ऐसे करें दुख दूर…

Kohramlive : क्या आपको भी उठते-बैठते, सीढ़ियां चढ़ते समय या...

मानसून में इम्युनिटी बढ़ाने के ये बेहतरीन जुगाड़… जानें

Kohramlive : बारिश का मौसम अपने साथ जहां ठंडक...

21 जून को छुट्टी नहीं! योग दिवस पर खुलेंगे झारखंड के सभी सरकारी स्कूल…

Ranchi : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2026 के अवसर पर झारखंड...