Dhanbad : धनबाद के जिला और सत्र न्यायाधीश अष्टम उत्तम कुमार आनंद की मौत मामले में पुलिस ने ऑटो चालक समेत तीन को उठाया है। साथ ही जिस ऑटो से धक्का मारा गया उसे भी बरामद कर लिया है। तीनों की गिरफ्तारी और ऑटो की बरामदगी गिरिडीह से हुई है।
एडीजे की मौत ऑटो के धक्के से हुई थी। जांच में जुटी पुलिस को घटना का सीसीटीवी फुटेज मिला। सीसीटीवी फुटेज देखकर लोग हैरान रह गये। इतनी चौड़ी सड़क पर बिल्कुल किनारे मॉर्निंग वॉक कर रहे जज को ऑटो ने धक्का मारा और भाग निकला। फुटेज देखने के बाद परिजन हत्या की बात कह रहे हैं। वहीं पुलिस भी हत्या के एंगल से जांच कर रही है। हाइकोर्ट ने भी मामले में पुलिस से रिपोर्ट मांगी है। घटना की जांच के लिए एसआईटी का गठन कर दिया गया है।
वहीं हजारीबाग जिला के लोहसिंघना थाना क्षेत्र स्थित शिवपुरी कॉलोनी में रहने वाले न्यायाधीश के परिवार ने और अधिवक्ताओं ने भी सीबीआई जांच की मांग की है। मृतक न्यायाधीश के भाई सुमन शम्भू का कहना है कि डालटनगंज में एक केस में उम्रकैद की सजा को लेकर भाई को धमकी मिली थी। जिसके बाद एक बॉडीगार्ड दिया गया था। वहीं धनबाद में एक मामले को लेकर हत्या की आशंका जाहिर की जा रही है। परिजनों का कहना है कि ये दुर्घटना नहीं, बल्कि सुनियोजित हत्या है।
इसे भी पढ़ें : कैसे सरेराह मारा डिस्ट्रिक्ट जज को.. देखें CCTV फुटेज
इसे भी पढ़ें : दिन के उजाले में भून डाला सीनियर वकील को, देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : लौट जाओ बहिन, दिन रात यहां रौंदा जाता है देह… देखें वीडियो














