​”रफ्तार घटाओ, सुरक्षा बढ़ाओ”

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Garhwa(Nityanand Dubey) : परिवहन विभाग, रांची के निर्देशानुसार गढ़वा में “रफ्तार घटाओ, सुरक्षा बढ़ाओ” अभियान के तहत एक व्यापक सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को गति सीमा का पालन, हिट एंड रन मामलों से बचाव और गुड सेमिरिटन (नेक मददगार) योजना की जानकारी देना था। इस अवसर पर जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक संजय बैठा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। अधिकारियों ने कहा कि निर्धारित गति सीमा का पालन सड़क सुरक्षा की पहली शर्त है। तेज रफ्तार दुर्घटनाओं का प्रमुख कारण बनती है, वहीं, नियंत्रित गति पर वाहन चलाने से चालक को वाहन रोकने और संतुलन बनाने का पर्याप्त समय मिलता है, जिससे हादसों की संभावना काफी कम होती है। लोगों को मोटरयान अधिनियम, 2019 की धाराओं की जानकारी दी गई। धारा 183 के तहत निर्धारित सीमा से अधिक गति पर वाहन चलाने वालों को जुर्माना देना पड़ सकता है। धारा 189 के तहत सड़क पर रेसिंग करते पकड़े जाने पर पहले अपराध में 5 हजार रुपये जुर्माना या तीन महीने का कारावास या दोनों का प्रावधान है। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों के बीच रोड सेफ्टी हैंडबुक, सड़क सुरक्षा पैम्फलेट और ‘रफ्तार घटाओ सुरक्षा बढ़ाओ’ विषयक सामग्री का वितरण किया गया, ताकि यह संदेश जन-जन तक पहुंचे। अधिकारियों ने अपील की कि हर नागरिक सड़क पर नियमों का पालन करे, क्योंकि “थोड़ी सी सावधानी, बड़ी दुर्घटना से बचाव” का सबसे प्रभावी उपाय है।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

दोस्ती, दुश्मनी और मौ’त का खेल, 3 दिन बाद खुला राज…

Palamu : बीते 27 मई से लापता मुजाहिद अंसारी...

लापता भाई-बहन की ला’शें मिली, दहला हजारीबाग, गुस्सा उबाल पर…

Hazaribagh : हजारीबाग में 27 मई से रहस्यमय ढंग...

गढ़वा के ये तीन गांव प्रशासन के रडार पर…

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा में अवैध खनन और ओवरलोड वाहनों...

तेजाब पीड़ितों को मिला हौसले का सहारा…

Garhwa(Nityanand Dubey) : जिंदगी पर तेजाब का हमला कई...