Kohramlive : चीनी टेक कंपनी Xiaomi की स्मार्टफोन ब्रांड Redmi ने भारतीय बाजार में अपनी Note सीरीज को आगे बढ़ाते हुये Redmi Note 15 5G लॉन्च कर दिया है। इसके साथ ही कंपनी ने नया टैबलेट Redmi Pad 2 Pro 5G भी पेश किया है। Redmi Note 15 5G को दिसंबर 2024 में आये Note 14 5G का सक्सेसर बताया जा रहा है।
Redmi Note 15 5G की खास बातें
इस स्मार्टफोन में Qualcomm का Snapdragon 6 Gen 3 चिपसेट दिया गया है, जिसे कंपनी ने पिछली जेनरेशन से 30 फीसदी ज्यादा तेज बताया है। फोन में 108 मेगापिक्सल का कैमरा, 5,520mAh की बैटरी, Android 15 आधारित HyperOS 2 और चार साल के OS व छह साल के सिक्योरिटी अपडेट का वादा किया गया है। 6.77 इंच का AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और 3,200 निट्स की पीक ब्राइटनेस इसे प्रीमियम फील देता है।
कीमत और ऑफर
Redmi Note 15 5G के 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 19,999 रुपये और 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 21,999 रुपये रखी गई है। बैंक ऑफर के तहत ग्राहकों को अतिरिक्त छूट और YouTube, Spotify व Google One का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा। फोन में 108MP का मेन कैमरा और 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है, जबकि सेल्फी के लिए 20MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है।
Redmi Pad 2 Pro 5G भी हुआ लॉन्च
फोन के साथ Redmi ने Redmi Pad 2 Pro 5G टैबलेट भी लॉन्च किया है। इसमें 12.1 इंच का 2.5K डिस्प्ले, Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर, 12,000mAh की बैटरी और Android 15 आधारित HyperOS 2 दिया गया है। कंपनी इस टैबलेट के लिए पांच साल के OS और सात साल के सिक्योरिटी अपडेट का दावा कर रही है।
Redmi Pad 2 Pro 5G की कीमत
Wi-Fi (8GB + 128GB): ₹22,999
Wi-Fi + 5G (8GB + 128GB): ₹25,999
Wi-Fi + 5G (8GB + 256GB): ₹27,999





