धनबाद : Divider से टक्कर के बाद धू-धू कर जल गई एक कार। यह हुआ धनबाद जिले बरवाअड्डा में। यहां जीटी रोड के किसान चौक के पास देर शाम कार जलने की घटना से अफरा-तफरी मच गई। यह कार पश्चिम बंगाल के पानागढ़ से पटना जा रही थी।
टक्कर के बाद कार में सवार महिला का दाहिना पैर टूट गया और दो माह का बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं कार में सवार एक और महिला चालक और पुरुष को आंशिक चोटें आयी हैं। पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच धनबाद भेज दिया है।
Divider से टक्कर के बाद मच गई अफरा-तफरी
धनबाद जिले के बरवाअड्डा में बरवाअड्डा थाना अंतर्गत जीटी रोड के किसान चौक के समीप शनिवार देर शाम को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पानागढ़ पश्चिम बंगाल से पटना जा रही कर में आग लग गई। घटना के संबंध में बताया जाता है कि कार पश्चिम बंगाल पानागढ़ से पटना जा रही थी।
इसे भी पढ़ें : 20 साल का Jharkhand , पर ‘विकास’ अबतक पालने में
किसान चौक के समीप कार असंतुलित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई और कार में आग लग गयी। स्थानीय लोगों की मदद से सर्किल इंस्पेक्टर सुधीर प्रसाद ने कार में सवार दो महिला, एक पुरुष और एक दो माह के अबोध बच्चा को बाहर निकाल लिया। कार में सवार लोगों को निकालते ही कार जलने लगी।
गहने निकालने जलती कार के पास जाने लगी महिला
कार से निकालने के बाद महिला ने अपने गहने और जेवर को लेने के लिए जलती कार की तरफ बढ़ रही थी, जिसे स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद रोका। महिला का कहना था कि बहुत सारे गहने कार की डिक्की में हैं। सूचना पर पहूंची दमकल विभाग के टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इसके बाद स्थानीय पुलिस ने कार की डिक्की से गहने भी बरामद किये।
इसे भी पढ़ें : भगवान Birsa के सपनों का झारखंड बनाना हमारा लक्ष्य : सीएम












