Kohramlive : इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनल सिलेक्शन (IBPS) ने RRB भर्ती 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती अभियान के जरिये ऑफिसर स्केल-I, II, III और ऑफिस असिस्टेंट (क्लर्क) के कुल 13,217 पदों को भरा जायेगा। आवेदन की अंतिम तिथि 21 सितंबर 2025 है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.ibps.in पर जाकर जल्द आवेदन कर सकते हैं।
कौन कर सकता है आवेदन?
- ऑफिसर स्केल-I, II, III (PO): किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन जरूरी।
- IT ऑफिसर: कंप्यूटर साइंस, इलेक्ट्रॉनिक्स, IT या कम्युनिकेशन में डिग्री।
- लॉ ऑफिसर: कानून (Law) में डिग्री।
- एग्रीकल्चर ऑफिसर: एग्रीकल्चर, डेयरी, हॉर्टिकल्चर, वेटरनरी या फिजिकल साइंस में डिग्री।
आवेदन शुल्क:
- सामान्य वर्ग: ₹850
- SC/ST/PWD: ₹175
शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से ही किया जा सकता है और यह अंतिम तिथि से पहले करना जरूरी है।
चयन प्रक्रिया:
भर्ती तीन चरणों में होगी
- प्रारंभिक परीक्षा
- मुख्य परीक्षा
- साक्षात्कार (केवल ऑफिसर पदों के लिए)
क्लर्क पदों पर चयन सिर्फ प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा के आधार पर होगा।
आवेदन कैसे करें?
- वेबसाइट www.ibps.in पर जायें।
- “CRP RRB XIV” लिंक पर क्लिक करें।
- रजिस्ट्रेशन करें और आवेदन फॉर्म भरें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान कर फॉर्म सबमिट करें।
- एक प्रिंट कॉपी भविष्य के लिए रख लें।इसे भी पढ़े :राष्ट्रीय युवा शक्ति CM से मिले, ये रखी डिमांड…इसे भी पढ़े :झारखंड में शिक्षा का नया अध्याय, CM ने सौंपे नियुक्ति पत्र
इसे भी पढ़े :आसमान से बरसा कह












