रांची : झारखंड के विभिन्न मेडिकल कॉलेजों में प्रोफ़ेसर और एसोसिएट प्रोफेसर के पदों पर चयनित उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी गई है। संविदा के आधार पर इनकी नियुक्ति इंटरव्यू के माध्यम से की गई है। एमजीएम जमशेदपुर, शहीद निर्मल महतो शिक्षा महाविद्यालय अस्पताल धनबाद, शेख भिखारी चिकित्सा महाविद्यालय हजारीबाग, मेदिनीराय चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल पलामू और फूलो-झानो चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल दुमका के विभिन्न विभागों में प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर के पदों पर नियुक्ति की गई है।
यहां देखें पूरी लिस्ट













