spot_img
spot_img
spot_img

15 दिनों तक टोह लिया, फिर किया लूटपाट

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : राजधानी रांची के लालपुर के कंगन ज्‍वेलर्स में धावा बोल लूटपाट करने में शामिल लूटेरों को पुलिस ने धर दबोचा है। इस कांड में कुल 5 अपराधी शामिल थे। गिरफ्तार लूटेरों की निशानदेही पर लूटे गये जेवरात, दो देसी कट्टा, एक देसी पिस्टल, नौ जिंदा गोलियां बरामद कर ली गई है। इस कांड में इस्‍तेमाल 3 बाइक बरामद कर ली गई है। सोने जैसा दिखनेवाला करीब 200 ग्राम गहने मिले हैं। वहीं चांदी के भी कुछ जेवरात, सिक्‍का व कुछ अन्‍य सामान मिले हैं। लालपुर के वर्दमान कंपाउंड स्थित कंगन ज्‍वेलर्स में बीते 5 मई को लूट की वारदात को अंजाम दिया गया था।

दिनदहाड़े हुई इस लूट में शामिल लूटेरों को खोज निकालने के लिए अलग-अलग पुलिस की 4 टीमें बनाई गई थी। टेक्निकल सेल और सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस को लूटेरों के बारे में क्‍लू मिला। लूटेरों की खोज में रांची पुलिस जिले और राज्‍य से बाहर भी गई। इस कांड को बिहार और झारखंड के लूटेरों ने मिलकर बनाया था। गिरफ्तार अपराधियों में सौरभ कुमार, वासुदेव साह, रूपेश विश्वकर्मा और आशुतोष राय शामिल है। सौरभ पलामू के डाल्‍टनगंज, रुपेश गढ़वा के भवनाथपुर का रहनेवाला है। वहीं बासुदेव रोहतास और आशुतोष राय बक्‍सर का रहनेवाला है। 15 दिनों से दुकान और दुकानदार की हर गतिविधि की टोह ले रहे थे अपराधी। दिन में वह इलाका जरा सुनसान हो जाता है। इलाके में ज्‍यादातर अपार्टमेंट है। इस कारण अपराधियों ने लूटपाट का समय दिन में ही चुना। इस बात का खुलासा आज रांची पुलिस कप्‍तान सुरेंद्र कुमार झा ने किया।

इसे भी पढ़ें : बच्‍चे को जिंदा करने का दावा, देखिये कब्र के पास क्‍या कर रही महिलाएं

इसे भी पढ़ें : भारत की इस ट्रेन में फ्री में कर सकतें हैं सफर, नहीं लगता रेल टिकट

इसे भी पढ़ें : हजारीबाग में पलटी तेज रफ्तार बस, कराहते रहे यात्री और …

इसे भी पढ़ें : इस हाइटेक और घातक हथियार से पुलिस इंटेलिजेंस हेडक्वार्टर पर हमला, देखें तस्वीरें…

इसे भी पढ़ें : मां-बाप के सामने बीच सड़क पर मर गया जवान लड़का, देखें कैसे…

इसे भी पढ़ें : इस हाइटेक और घातक हथियार से पुलिस इंटेलिजेंस हेडक्वार्टर पर हमला, देखें तस्वीरें…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बेलगाम हो गये हैं कुछ अधिकारी, पंकज मिश्र ने CM को भेजा पत्र…

Ranchi : जयप्रकाश जनता दल के राष्ट्रीय सचिव पंकज...

JBVNL के दो बड़े अधिकारी सस्पेंड… जानें क्यों

Ranchi : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने...

जरियागढ़ थाना का घेराव, गांववाले बोले, निर्दोष को फंसाया गया…

Khunti : खूंटी के जरियागढ़ थाना क्षेत्र के लापा...

रांची एयरपोर्ट की सुरक्षा पर सख्त पहरा…

Ranchi : राजधानी रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डे...

गुपचुप बेचने वाली महिला की ह’त्या का खुलासा, क्यों मा’री गई… जानें

Ranchi : रांची के तुपुदाना ओपी क्षेत्र के दसमाइल-तुंजू...