Realme C83 5G भारत में लॉन्च, खासियत जानें…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : चीनी स्मार्टफोन कंपनी Realme ने भारत में अपनी C-सीरीज का नया स्मार्टफोन Realme C83 5G लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस फोन को खास तौर पर उन यूजर्स के लिये तैयार किया है जो कम कीमत में बड़ी बैटरी, 5G कनेक्टिविटी और स्मूद परफॉर्मेंस वाला स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं। कंपनी के मुताबिक यह फोन डेली यूज़, मल्टीटास्किंग और लंबी बैटरी लाइफ को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। Realme C83 5G में 6.8-इंच HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इससे स्क्रॉलिंग और गेमिंग का अनुभव काफी स्मूद हो जाता है। पीक ब्राइटनेस: 900 निट्स, टच सैंपलिंग रेट: 180Hz है। परफॉर्मेंस के लिये फोन में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है, जो 6nm प्रोसेस टेक्नोलॉजी पर आधारित है। GPU: ARM Mali-G57 MC2, RAM: 6GB तक LPDDR4x, स्टोरेज: 128GB तक eMMC 5.1 है। यह स्मार्टफोन Android 16 पर आधारित Realme UI 7.0 पर चलता है।

फोटोग्राफी के लिये फोन में सिंपल लेकिन उपयोगी कैमरा सेटअप दिया गया है। रियर कैमरा: 13MP (ऑटोफोकस, f/2.2 अपर्चर) एवं फ्रंट कैमरा: 5MP, दोनों कैमरों से 1080p वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है। इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7000mAh Titan बैटरी है। कंपनी का दावा है कि यह बैटरी लंबे समय तक बैकअप देती है, जिससे यूजर को बार-बार चार्ज करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। बड़ी बैटरी, 5G सपोर्ट और 144Hz डिस्प्ले के साथ यह स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में एक मजबूत विकल्प बन सकता है।

The company has introduced this phone in two color options.

The company has also launched this phone in Sprouting Green color.

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बाप रे! फिर बढ़ गये पेट्रोल-डीजल के दाम, कितना… जानें

Ranchi : देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में...

दांत के इलाज के बहाने शर्मनाक हरकत! युवती ने डेंटिस्ट पर किया FIR

Ranchi(Akhilesh Kumar) : राजधानी रांची से एक बेहद गंभीर...

हजारीबाग में पुलिस अलर्ट, हुआ मॉक ड्रिल…

Hazaribagh (Pooja Banerjee) : आगामी बकरीद पर्व को लेकर...

अभी समझाइश, दो दिन बाद सीधा चालान…

Hazaribagh(Pooja Banerjee): हजारीबाग शहर की सड़कों पर लगने वाले...

नई-नवेली दुल्हन जी न सकी, क्या हुआ… जानें

Hazaribagh : सात फेरों के साथ जिस बेटी को...